फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: Akhilesh's 'PDA' means familyism, riotism and criminalism

डिप्टी सीएम केशव बोले : अखिलेश के ‘पीडीए’ का मतलब परिवारवाद, दंगावाद और अपराधवाद

Sat, 08 Jul 2023 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 09:45 PM IST
सार

पीएम मोदी के वाराणसी और गोरखपुर दौरे के बाद पूर्वांचल को करोड़ों की मिली सौगात पर कहा कि पूरा पूर्वांचल और पूरा प्रदेश मोदी मय है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: Akhilesh's 'PDA' means familyism, riotism and criminalism
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ‘पीडीए’ पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक नहीं बल्कि परिवारवाद, दंगावाद और अपराधवाद है। केशव ने कहा कि जब अखिलेश सत्ता में रहे तो उन्होंने कुछ का साथ और कुछ का विकास किया। डिप्टी सीएम ने यह बातें शनिवार को वाराणसी से प्रयागराज आने के बाद सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहीं।

विज्ञापन

उन्होंने पीएम मोदी के वाराणसी और गोरखपुर दौरे के बाद पूर्वांचल को करोड़ों की मिली सौगात पर कहा कि पूरा पूर्वांचल और पूरा प्रदेश मोदी मय है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि जब भी चुनाव होगा सपा, बसपा, कांग्रेस और विपक्षी अन्य दल अगर अलग अलग या एक साथ लड़ें, दोनों ही परिस्थितियों में कमल ही कमल खिलेगा।

विज्ञापन


विपक्ष के इन आरोपों पर कि पीएम मोदी को अभी से ही चुनाव मैदान में उतरना पड़ रहा है के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष को आराम करने की आदत है जबकि पीएम मोदी कभी आराम नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि जातिवाद और क्षेत्रवाद को लेकर कुछ दिनों तक अखिलेश यादव सत्ता में जरूर रहे हैं, लेकिन अब सत्ता में बने रहने के लिए तरीके बदल गए हैं। जो जनता की सेवा करेगा जनता उसे ही आशीर्वाद देगी। यूनिफॉर्म सिविल कोड के सवाल पर केशव ने कहा कि इसपर भाजपा का स्टैंड साफ है। इसको लेकर कांग्रेस ही भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed