फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav's brother's Facebook account hacked, cyber cell in search of miscreants

डिप्टी सीएम केशव के भाई का फेसबुक अकाउंट हैक, बदमाशों की तलाश में जुटा साइबर सेल

Sat, 11 Jul 2020 07:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jul 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav's brother's Facebook account hacked, cyber cell in search of miscreants
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाई का शनिवार सुबह साइबर बदमाशों ने फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। हैकरों ने उनके मित्रों से रुपयों की डिमांड भी की। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। साइबर सेल ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मूलत: सिराथू कस्बे के रहने वाले हैं। उनके भाई राजेन्द्र प्रसाद मौर्य इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी करते हैं और सिराथू में ही निवास करते हैं। शनिवार सुबह साइबर बदमाशों ने राजेन्द्र का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद उनके दोस्तों तथा रिश्तेदारों से अलग-अलग काम बताकर मैसेंजर पर रुपयों की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ लोगों से इसकी सूचना राजेन्द्र को दी। राजेन्द्र ने फेसबुक पर ही पोस्ट करके सभी को अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। यह भी लिखा कि कोई रुपये मांगे तो कतई नहीं दें। राजेन्द्र ने फिलहाल संबंधित कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। उन्होंने फोन से एसपी को साइबर बदमाशों की करतूत से अवगत करा दिया है। इसकी पुष्टि राजेन्द्र ने खुद की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
प्रकरण संज्ञान में आया है। साइबर सेल को बदमाशों का सुराग लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेेजा जाएगा। 
अभिनंदन-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed