फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav Prasad reviewed the preparations for Magh Mela, said- Kovid rules should be followed

Prayagraj : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने माघ मेले की तैयारियों की लिया जायजा, कहा-कोविड नियमों का कराया जाए पालन

Sat, 24 Dec 2022 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 05:58 PM IST
सार

मेला क्षेत्र पहुंचे डिप्टी सीएम ने अफसरों को समय रहते काम पूरा कराने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि माघ मेले में कोविड-19 से बचाव के तरीकों को अपनाया जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad reviewed the preparations for Magh Mela, said- Kovid rules should be followed
माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने संगम तट पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार को संगम पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माघ मेला की तैयारियां समय से पूरी करने की हिदायत दी। उन्होंने बिजली, पेयजल, चिकित्सा और सफाई की हकीकत देखी और संतों-भक्तों, कल्पवासियों को निर्मल गंगा की धारा मुहैया कराने का संकल्प दोहराया। इसके बाद संगम पर गंगा पूजन के साथ ही निर्विघ्न माघ मेला के लिए आराधना की।

विज्ञापन


मेला क्षेत्र पहुंचे डिप्टी सीएम ने अफसरों को समय रहते काम पूरा कराने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि माघ मेले में कोविड-19 से बचाव के तरीकों को अपनाया जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने अफसरों से निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बताया कि पांटून पुलों को जोड़ लिया गया है। डिप्टी सीएम ने स्नान घाटों का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरीकेडिंग कराई जाए,ताकि कोई गहरे पानी में न जाने पाए। मेलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि समय रहते मेला क्षेत्र में व्यवस्था पूरी करा ली जाएगी। इसके साथ ही अन्य विभागों के कार्य भी समय से पूरे हो जाएंगे। इससे पहले डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में अफसरों के साथ माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अलावा पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी, डीएम संजय खत्री और मेलाधिकारी अरविंद चौहान उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed