फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya will lay the foundation stone of Subedarganj ROB on Saturday

प्रयागराज : सूबेदारगंज आरओबी की शनिवार को आधारशिला रखेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 14 Oct 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 11:01 PM IST
सार

शिलान्यास के लिए कालिंदीपुरम मार्ग पर दो दिन प्रतिबंधित रहेगा यातायात, नए आरओबी से जीटी रोड से बम्हरौली एयरपोर्ट तक की राह होगी आसान। 1500 मीटर लंबा बनेगा जीटी रोड से कालिंदीपुरम तक सूबेदारगंज फोर लेन ओवरब्रिज। 700 मीटर लंबा होगा जीटी रोड पर डबल लेन फ्लाईओवर। 284.21 करोड़ रुपये होंगे इस परियोजना पर खर्च।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya will lay the foundation stone of Subedarganj ROB on Saturday
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौफटका -बम्हरौली एयरपोर्ट-सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर फोर लेन आरओबी और जीटी रोड से कानपुर रोड पर डबल लेन फ्लाईओवर का 16 अक्तूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कालिंदीपुरम स्थित जादूगर मार्केट में होगा। इसके लिए इस मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ही यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। शिलान्यास के दौरान यातायात्र प्रतिबंधित करने के लिए सेतु निगम ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है।  
विज्ञापन


इस फ्लाईओवर और आरओबी के लिए 284.21 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इस आरओबी के निर्माण से न सिर्फ जीटी रोड से एयरपोर्ट तक का रास्ता सुगम होगा, बल्कि कौशांबी के बौद्ध तीर्थस्थली तक की राह आसान हो जाएगी। करीब 1500 मीटर लंबे सूबेदारगंज आरओबी की आधारशिला रखने की तैयारी सेतु निगम की ओर से पूरी कर ली गई है। जीटी रोड पर महिला ग्राम के पास से शुरू होकरकालिंदीपुरम तक यह आरओबी जाएगा। प्रयागराज मंडल का यह सबसे लंबा ओवरब्रिज होगा। जीटी रोड किनारे सेना की जमीन से शुरू होकर सूबेदारगंज स्टेशन के निकट बने रेलवे के ट्रेनिंग सेंटर और उससे लगे बारात घर के ऊपर से गुजरते हुए यह आरओबी कालिंदीपुरम रोड में मिलेगा।
विज्ञापन


सूबेदारगंज आरओबी से पहले जीटी रोड पर 700 मीटर का डबल लेन फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। इस फ्लाईओवर को सूबेदारगंज ब्रिज से लिंक किया जाएगा। इस फ्लाईओवर से लोग अब बिना कहीं रुके आरओबी से होकर एयरपोर्ट या कालिंदीपुरम की ओर  जा सकेंगे। कालिंदीपुरम के जादूगर मार्केट में इस आरओबी की आधारशिला शनिवार को डिप्टी सीएम रखेंगे। इसके लिए शुक्रवार की सुबह से शनिवार की दोपहर तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed