फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya instructs officials to prevent dengue

प्रयागराज: सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा, डेंगू के रोकथाम के लिए उपाय तेज करने का निर्देश

Thu, 13 Oct 2022 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 02:18 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ समीक्षा कर डेंगू की रोकथाम के लिए उपाय तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने बेली अस्पताल का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya instructs officials to prevent dengue
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने चैराहों पर लगी हुई एलईडी स्क्रीनों पर डेंगू से बचाव एवं उसके लक्षणों के बारे में लोगो को निरंतर जागरूक करने के लिए कहा। पर्याप्त संख्या में बेडो तथा प्लेटलेट्स की उपलब्धता बनाये रखने के दिए निर्देश

विज्ञापन



छात्रों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों की सहायता से लोगो को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित करें। डेंगू के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम के नम्बरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के दिए निर्देश।
विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री ने हाॅस्पिटलों, स्कूलों, घनी बस्तियों तथा अन्य भीड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से छिड़काव तथा फागिंग कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई का अभियान चलाने एवं डेंगू के लक्षणों एवं बचाव के बारे में जानकारी उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा। नदियों में पानी का जलस्तर घटने के बाद वहां पर फागिंग, साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करायें जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) पहुंचकर डेंगू वार्ड तथा ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।मौर्य ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्लेट्स की उपलब्धता को बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को प्लेट्स मिलने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का समुचित उपचार किए जाने के साथ ही उनके साथ अच्छा व्यवहार भी किया जाये।


उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेडो की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। उपमुख्यमंत्री ने डेंगू से निपटने के लिए चिकित्सकों को पूरे मनोयोग के साथ कार्य किए जाने के लिए कहा है। उपमुख्यमंत्री ने प्लेट्स की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने इसके लिए छात्रों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों की सहायता से लोगो से ब्लड डोनेट करने की अपील करने के लिए कहा है। कहा कि डेंगू के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम के नम्बरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा हैं। उन्होंने आसानी से शिकायत दर्ज कराये जाने के लिए मोबाइल नम्बर के साथ ही वाह्टसएप नम्बर भी जारी करने के निर्देश दिए है।


टेलीमेडीसिन सुविधा के माध्यम से भी लोगो की सहायता करने के लिए कहा है। उपमुख्यमंत्री ने हाॅस्पिटलों, स्कूलों, घनी बस्तियों तथा अन्य भीड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से छिड़काव एवं फागिंग कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने नालों का प्राथमिकता पर नियमित रूप से फागिंग कराये जाने के लिए कहा है साथ ही साथ यह भी कहा कि जहां पर भी फागिंग हो, वहां के किसी विशिष्ट व्यक्ति को अवश्य साथ रखें। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि छिड़काव के लिए उपयोग की जाने वाली दवा की गुणवत्ता एवं उसके मानक का विशेष ध्यान रखा जाये।


अधिकारियों से चैराहों पर लगी हुई एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से डेंगू से बचाव एवं उसके लक्षणों के बारे में निरंतर लोगो को जागरूक करने के लिए कहा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने चैराहों पर लगे स्पीकरों, समाचार पत्रों व रेडियों के माध्यम से भी डेंगू के लक्षणों एवं उनसे बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू के लक्षणों एवं बचाव के बारे में जानकारी उपलब्ध कराये जाने के लिए आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भी सहयोग लिए जाने के लिए कहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दिए जाने के लिए कहा है। डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार साफ-सफाई, फागिंग कराये जाने के निर्देश दिए है तथा मुख्य विकास अधिकारी को लगातार इस कार्य की मानीटरिंग करते रहने के निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री ने डेंगू की टेस्टिंग के कार्य में और तेजी लाये जाने के लिए निर्देशित किया है।


अभी हाल में हुई बरसात के बाद नदियों में बढ़े हुए जलस्तर के घटने के बाद वहां पर फागिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं साफ-सफाई के साथ-साथ जल-निकासी हेतु सभी आवश्यक कार्रवाईयां सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिससे कि बीमारियां न फैलने पायें। उन्होंने कहा कि बरसात के समय जिन लोगो के मकान गिर गए है, उनका सही मूल्यांकन करते हुए ऐसे लोगो को निर्धारित अनुमन्य धनराशि उपलब्ध करायी जाये। इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि बरसात से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनकों भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभान्वित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।


बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) पहुंचकर वहां पर उन्होंने डेंगू वार्ड तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू वार्ड में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने वहां पर एक बेड से दूसरे बेड के बीच में पर्याप्त दूरी रखने के लिए कहा है। कहा कि अस्पतालों में जो भी मरीज आए, चिकित्सक पूरे मनोयोग एवं संवेदनशीलता के साथ उनका उपचार करें।


उन्होंने बेली अस्पताल के ब्लड बैंक में भी जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा तथा अधिक से अधिक लोगो को ब्लक डोनेट करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने बेली अस्पताल में बार कोड स्कैनर मशीन भी लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। पुलिस लाइन में लगाये गए ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचकर वहां पर ब्लड डोनेट करने वालों से बातचीत करते हुए अधिक से अधिक लोगो को ब्लड डोनेट करने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा है।



इस अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह,  विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी एवं डाॅ0 के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती, अवधेश गुप्ता, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी नानक शरण, स्वरूपरानी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 एस0पी0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed