पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में भी रामलीला कमेटियों को आर्थिक मदद दिलाने का डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिया भरोसा
अधिवेशन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीप जलाकर किया। अधिवेशन में रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद दुबे ने कहा कि मथुरा, वृंदावन की तर्ज पर प्रयागराज को भी मांस -मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिवेशन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीप जलाकर किया। अधिवेशन में रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद दुबे ने कहा कि मथुरा, वृंदावन की तर्ज पर प्रयागराज को भी मांस -मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। संगम को विश्व धरोहर घोषित करने,राम वन गमन मार्ग से भगवान राम की विश्राम स्थलियों को जोड़ने के अलावा गांव-गांव रामलीला कमेटियों का गठन कराने और उन्हें शासकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवाज उठाई। ताकि, भारतीय संस्कृति और परंपरा की जड़ें और मजबूत हो सकें। डिप्टी सीएम ने आने वाले दिनों में सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह शृंगवेरपुर धाम का विकास किया जा रहा है, प्रयागराज का विकास भी उसी पैटर्न पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि रामलीला महासंघ समय-समय पर अपने सुझाव शासन तक प्रेषित करता रहे, उस पर अमल किया जाएगा। इनके बाद स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल सरकार दुर्गा पूजा कमेटियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, उसी तरह यहां रामलीला कमेटियों को भी मदद प्रदान की जानी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है।
इसके संरक्षण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर स्वामी श्रीधराचार्य, स्वामी घनश्यामाचार्य, महंत सारंगधर आचार्य, महासंघ के संरक्षक मधु चकहा, रामनरेश तिवारी पिंडीवासा, अवधेश गुप्ता, गणेश केसरवानी, डॉ बालकृष्ण पांडेय, डॉ. शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल, डॉ अरविंद सिंहए, जितेंद्र तिवारी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीके सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पार्षद कमलेश सिंह उपस्थित थे। महासंघ के महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने अंत में आभार जताया।