{"_id":"5dcc50258ebc3e5b732fc6f6","slug":"deputy-cm-keshav-arrives-at-union-office-meets-old-colleagues-allahabad-news-ald2600853110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम केशव, पुराने साथियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम केशव, पुराने साथियों से की मुलाकात
Deputy CM Keshav arrives at Union office, meets old colleagues
- फोटो : CITY DESK
Link Copied
प्रयागराज। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को ज्वाला देवी इंटर कालेज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय अचानक पहुंच गए। यहां उनके आने की खबर चुनिंदा लोगों को ही थी। यहां उन्होंने अपने पुराने साथियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिन भी याद किए। यहां संघ विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण एवं अन्य पदाधिकारियों से उन्होंने एकांत में भी वार्ता की। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अयोध्या मामले में सौहार्द कायम कराने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुबह पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर भी गए। वहां उन्होंने पूर्व राज्यपाल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दरअसल दस नवंबर को ही पूर्व राज्यपाल का 86 वां जन्मदिन था। वहां से संघ कार्यालय होने के बाद वह यशलोक अस्पताल पहुंचे। वहां बांदा के सांसद आरके पटेल से मुलाकात करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती उनके पिता का हालचाल जाना। डिप्टी सीएम अपने पीआरओ दिलीप श्रीवास्तव की मोहक अस्पताल में भर्ती मां को भी देखने गए। पिछले कुछ दिन से वह बीमार चल रही हैं। लखनऊ जाने के पूर्व डिप्टी सीएम विधायक लाल बहादुर के साकेत नगर, धूमनगंज स्थित आवास पर भी गए। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम का 17 नवंबर को विहिप के केसर भवन में आने का कार्यक्रम है। यहां अशोक सिंहल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।