{"_id":"5b5a2f714f1c1b46748b72e1","slug":"deputy-cm-hand-over-roads-worth-rs-30-500-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने दी 30,500 लाख रुपये की सड़कों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने दी 30,500 लाख रुपये की सड़कों की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में 30,500 लाख रुपये लागत की सड़कों की आधारशिला रखी। लोकर्पण किया। इलाहाबाद के अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जिले की 145 सड़कें इसमें शामिल हैं। यहां उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों की लागत को नवीनतम तकीनीकी उपयोग से कम किया गया है। ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र को उन्होंने दोहराया। कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग किया जा रहा है। सड़कों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयासों की चर्चा की। कहा कि प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई हैं। इससे नए उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत होगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के आयोजन में हमें एक साथ मिलकर देश-दुनिया से आने वाले संतों, भक्तों, पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार रहना है। सड़कों, पुलों के काम को कुंभ से पहले पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों एवं कस्बों में बनने वाली सड़कों पर ड्रैनेज का निर्माण किया जा रहा है, ताकि पानी निकासी की कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने बताया कि ब्लाक एवं तहसील की सड़कों को डबल से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को हिदायत दी कि निर्माण कार्यो में बोर्ड लगाए जाएं तथा उसमें कार्य से संबंधित सभी सूचनाओं को अंकित किया जाए।
डिप्टी सीएम ने इलाहाबाद की 10,200 लाख रुपये लागत की 43, फतेहपुर की 3,700 लाख रुपये की लागत वाली 26 सड़कों का शिलान्यास किया। इसी तरह इलाहाबाद के 15,300 लाख की 78 सड़कों, कौशाम्बी की 650 लाख रुपये लागत की पांच सड़कों, प्रतापगढ़ की 450 लाख रुपये लागत की सड़कों फतेहपुर की 200 लाख रुपये की लागत को मिलाकर 16600 लाख रुपये की 85 सड़कों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने शिलान्यास और लोकार्पण अवसर पर कारगिल विजय दिवस पर सेना के जवानों को अतुलनीय साहस एवं पराक्रम को याद किया। कहा कि सेना के जवानों ने समय-समय पर दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम जवानों के बलिदानों को नहीं भूल सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार की दोपहर सर्किट हाउस में एनएचआई के अधिकारियों के साथ इनर रिंग रोड़ के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने रिंग रोड़ के रूट के साथ ही लाभान्वित होने वाले इलाकों के बारे में जानकारी ली। एनएचआई के अधिकारियों ने उन्हें मैप के माध्यम से इनर रिंग रोड का खाका समझाया। डिप्टी सीएम ने अफसरों से कहा कि कम से कम तीन पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इनर रिंग रोड बनाई जानी चाहिए। उन्होंने रिंग रोड को हंडिया, मेजा, करछना, नैनी से जोड़ने का सुझाव दिया। करीब 108 किमी लंबी इनर रिंग रोड कौड़िहार से पूरा मुफ्ती तक बनाई जानी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नए सिरे से भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखकर इनर रिंगरोड की रूपरेखा तैयार करें। इस पर चार अगस्त के बाद लखनऊ में फिर एनएचआई के अफसरों के साथ डिप्टी सीएम ने बैठक बुलाई है।