फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM and State President met Vasudevanand before the meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक से पहले वासुदेवानंद से मिले डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 13 Feb 2020 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM and State President met Vasudevanand before the meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust
Deputy CM and State President met Vasudevanand before the meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद पहली बार बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोनों ने आश्रम पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वामी वासुदेवानंद से बंद कमरे में घंटे भर तक ट्रस्ट की अगली बैठक के स्थल, स्वरूप से लेकर अन्य पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा विधायक नीलम करवरिया की पुत्री की शादी में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर करीब दो बजे अलोपीबाग स्थित स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम गए थे। सरकार और संगठन के प्रतिनिधियों के एक साथ स्वामी वासुदेवानंद का आशीर्वाद लेने के घटनाक्रम को हफ्ते भर बाद होने वाली मंदिर ट्रस्ट पहली बैठक की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। डिप्टी सीएम मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और मंत्री सतीश महाना ने जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से बंद कमरे में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के स्वरूप और 19 फरवरी को होने वाली इसकी पहली बैठक को लेकर भी चर्चा की। आश्रम के सूत्रों के मुताबिक नेताओं ने स्वामी वासुदेवानंद से मंदिर निर्माण की तिथि, धन संग्रह और पूजी गई राम शिलाओं के इस्तेमाल पर भी मंथन किया गया। इसके अलावा धन संग्रह के लिए चंदे की राशि निर्धारित करने पर भी मनन किया गया। स्वामी वासुदेवानंद ने सुझाव दिया कि चंदे की राशि ऐसी निर्धारित की जाए, जिसे हर सनातनधर्मी खुशी से दे सके। इसके लिए 101 रुपये की राशि निर्धारित करने की बात कही गई। इसी तरह मंदिर निर्माण की तिथि को लेकर भी मंथन किया जाता रहा। फिलहाल अगली बैठक में इन मसलों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

माला पहनाकर स्वामी वासुदेवानंद को दी बधाई
प्रयागराज। डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद को राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट का सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी। इसके अलावा दोनों नेताओं ने स्वामी वासुदेवानंद को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया।

Deputy CM and State President met Vasudevanand before the meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust

Deputy CM and State President met Vasudevanand before the meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust- फोटो : CITY DESK

Deputy CM and State President met Vasudevanand before the meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust

Deputy CM and State President met Vasudevanand before the meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed