उपमुख्यमंत्री ने बारा और कोरांव के लोगों को दी आरओबी की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को टोंस नदी पर बनने जा रहे आरओबी का भूमिपूजन व शिलान्यास कर कोरांव और बारा के लोगों को एक नई सौगात दी। यह आरओबी नारीबारी से कोरांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल टोंस नदी पर बनाया जाएगा। उन्होंने बारा और कोरांव तहसील के दोनों तरफ भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरूआत की।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से कराई जाने वाली 718.88 मीटर लंबी इस परियोजना के निर्माण में कुल लागत 62 करोड़, 56 लाख, 24 हजार रूपये आएगी। सेतु निगम इसे 24 महीने में पूरा कराएगा। उन्हाेंने जसरा में लगने वाले जाम की समस्या के वहां के लोगों को निजात दिलाने के लिए जसरा रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य शुरू कराने भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरओबी के बनने से बारा और कोरांव के लोगों का आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इससे भारी वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बनने से इस समस्या से निजात मिलेगी। यूपी के मिर्जापुर, वाराणसी और मध्य प्रदेश के चित्रकूट, रीवा की तरफ आना-जाना भी आसान होगा।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रयागराज के साथ प्रदेश के दूसरों जिलों में विकास की गंगा बहा रही है। इसी तरह के आरओबी और पुलों के निर्माण कार्य लगभग हर जनपदों में चल रहा है। कार्यक्रम में फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, कोरांव विधायक राजमणि कौल, बारा विधायक डॉ. अजय भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।