{"_id":"63dc0c1a3b5b8c38ca272852","slug":"depressed-youth-committed-suicide-by-slitting-throat-with-blade-was-battling-illness-for-many-year-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अवसादग्रस्त युवक ने ब्लेड से गला काट आत्महत्या की, कई सालों से बीमारी से जूझ रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अवसादग्रस्त युवक ने ब्लेड से गला काट आत्महत्या की, कई सालों से बीमारी से जूझ रहा था
Fri, 03 Feb 2023 12:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:46 AM IST
सार
मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर अहिराना गली मे रहने वाले सोनू कुशवाहा ने बृहस्पतिवार की रात ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। वह बीमारी के कारण अवसादग्रस्त रहता था।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
विस्तार
मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर अहिराना गली मे रहने वाले सोनू कुशवाहा ने बृहस्पतिवार की रात ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। वह बीमारी के कारण अवसादग्रस्त रहता था। अहियापुर अहिराना गली के रहने वाले हीरालाल का बेटा सोनू कुशवाहा 38 पिछले कुछ सालों से ब्लड प्रेशर का मरीज था।
विज्ञापन
ब्लड प्रेशर के कारण उसे कई और बीमारियों ने घेर लिया था। इस कारण वह अवसाद ग्रस्त हो गया था। बृहस्पतिवार की रात उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सोनू ने ब्लेड से अपने ही गले पर कई बार कर दिए। उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवालों ने किसी तरह दरवाजा खोला। उसे एसआरएन हॉस्पिटल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन