{"_id":"6331c6dc0462e2396033916d","slug":"department-provocative-against-officers-there-will-be-a-strict-fir-on-political-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को चेतावनी : विभाग, अफसरों के खिलाफ भड़काऊ राजनीतिक मैसेज पर दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को चेतावनी : विभाग, अफसरों के खिलाफ भड़काऊ राजनीतिक मैसेज पर दर्ज होगी प्राथमिकी
Mon, 26 Sep 2022 09:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:06 PM IST
सार
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश में लिखा है कि विभाग से जुड़े समस्त अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी होती है। इसका सम्यक रूप से निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Whatsapp
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि व्हाट्सएप के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारी और विभाग की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से गलत अफवाहों, अभद्र टिप्पणी, भड़काऊ और राजनीतिक मैसेज न भेजे जाएं। यदि कोई ऐसा करता है तो बिना नोटिस और पक्ष सुने ग्रुप एडमिन और मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
विज्ञापन
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश में लिखा है कि विभाग से जुड़े समस्त अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी होती है। इसका सम्यक रूप से निर्वहन किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के संबंध में अधिकारियों की ओर से बैठक ली जाती है। साथ ही योजनाओं की प्रगति और समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसका निस्तारण कराया जाता है।
विज्ञापन
साथ ही निर्देश दिया जाता है कि जहां समस्या हो, उसको तत्काल लिखित रूप में व्हाट्सएप, ईमेल के माध्यम से अवगत कराया जाए। प्राय: यह देखा जाता है कि कई अनाधिकृत व्यक्तियों की ओर से व्हाट्सएप के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारी और विभाग की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से गलत, भड़काऊ और राजनीतिक मैसेज भेजे जाते हैं, यह कदापि ठीक नहीं है।
विज्ञापन