फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deoria jail case victim Mohit's conversation file with Shaista and Atiq's lawyer found

प्रयागराज : देवरिया जेलकांड के पीड़ित मोहित की शाइस्ता व अतीक के वकील से बातचीत की फाइल मिली

Sat, 29 Apr 2023 05:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 05:01 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार शाइस्ता परवीन के मायके से शुक्रवार को एक फाइल बरामद हुई। इस फाइल में एक स्क्रिप्ट लिखी हुई है, जो देवरिया जेलकांड के पीड़ित मोेहित जायसवाल से शाइस्ता व अतीक के वकील के बीच फोन पर हुई बातचीत की है।

विज्ञापन
Deoria jail case victim Mohit's conversation file with Shaista and Atiq's lawyer found
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार शाइस्ता परवीन के मायके से शुक्रवार को एक फाइल बरामद हुई। इस फाइल में एक स्क्रिप्ट लिखी हुई है, जो देवरिया जेलकांड के पीड़ित मोेहित जायसवाल से शाइस्ता व अतीक के वकील के बीच फोन पर हुई बातचीत की है। खास बात यह है कि इसके मुताबिक, इस बातचीत में अतीक अहमद की बहन सहला भी शामिल थी।शाइस्ता के पिता मो. हारून का घर कसारी मसारी में अतीक के पैतृक मकान के पास ही स्थित है।

विज्ञापन

शुक्रवार को लोग उस समय हैरान रह गए, जब यहां से एक फाइल बरामद हुई। इस फाइल में एक स्क्रिप्ट (पटकथा) थी, जिसे पढ़ने से पता चला कि वह लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल और अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बीच फोन पर हुई बातचीत की है। खास बात यह है कि इसमें अतीक के वकील रहे खान सौलत हनीफ और उसकी बहन सहला का भी नाम लिखा थाा। इस स्क्रिप्ट के बरामद होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन

अचानक कहां से आई फाइल

बातचीत की स्क्रिप्ट बरामद होने को लेकर कर्ई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुले पड़े घर में अचानक यह फाइल कहां से आई। दरअसल हफ्ते भर पहले जब घर के दरवाजे खुले मिले थे, उसी रात पुलिस ने भी यहां दबिश दी थी। हालांकि पुलिस अफसरों ने दबिश की बात से इंकार किया था। अब सवाल यह है कि जब एक बार पुलिस यहां तलाशी ले चुकी है तो फिर अचानक यह फाइल कहां से आई।

एक हफ्ते से गायब हैं शाइस्ता के मायकेवाले

गौरतलब है कि शाइस्ता के मायकेवाले पिछले करीब एक हफ्ते से घर छाेड़कर गायब हैं। लोग तब हैरान रह गए थे, जब एक हफ्ते पहले सुबह घर के दरवाजे खुले मिले। आसपास के लोग भीतर पहुंचे तो यहां पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला था। इसके बाद से उसके मायकेवालों का पता नहीं चला। इस घर में शाइस्ता के पिता और उसके दो भाइयों का परिवार रहता था।

विज्ञापन

पुरानी तस्वीरें भी बरामद

शाइस्ता के मायके से उसकी व अतीक की कई पुरानी तस्वीरें भी बरामद हुई हैं। इनमें से कुछ उसके परिवार की तस्वीरें हैं, जबकि कुछ तस्वीरें अतीक अहमद की हैं। इन्हीं में वे तस्वीरें भी शामिल हैं जो अतीक के चुनाव लड़ने के वक्त की हैं। इसमें अतीक कई बड़े राजनीतिक लोगों संग दिखाई पड़ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ तस्वीरें ऐसी हैं, जिनमें अतीक सलाखाें के पीछे दिखाई दे रहा है। सवाल यह है कि तो क्या जेल के भीतर तस्वीरें खींची गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed