फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue patient in Prayagraj

डेंगू के सात नए मरीज, अब तक 86 केस

Fri, 04 Oct 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dengue patient in Prayagraj
Dengue patient in Prayagraj
मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में पुष्टि, 23 नमूने भेजे गए
विज्ञापन

63 दिन में 237 बुखार पीड़ितों की हुई जांच, अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ रही भीड़
प्रयागराज। बारिश फिर बाढ़ और अब झमाझम बारिश से एक सप्ताह में डेंगू पीड़ितों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। 21 बुखार पीड़ित मरीजों में सात डेंगू से पीड़ित पाए गए। इनमें दो परदेसी हैं। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बृहस्पतिवार को 23 रक्त नमूने डेंगू की जांच के लिए भेजे गए हैं। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीने के 63 दिनों में डेंगू के 86 मरीज चिह्नित किए गए हैं।
एसआरएन अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार पीड़ितों की भरमार है। कई मरीजों में डॉक्टरों ने लक्षण देख डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। बुधवार को भेजे गए 21 रक्त नमूनों में सात डेंगू पॉजीटिव पाए गए। जिला संक्रामक रोग इकाई के डॉ. एएन मिश्रा ने बताया कि सात डेंगू पीड़ित मरीजों में दो गैर जिलों के हैं। डॉ. मिश्रा के मुताबिक पीड़ितों में सौरभ तिवारी 19 निवासी सोरांव, अभिराज 21 निवासी अशोक नगर, राहुल यादव 19 निवासी घाटमपुर नवाबगंज, आदर्श तिवारी 16 निवासी झूंसी आदि हैं। पीड़ितों के इलाज और उनके घर पर एंटी डोज देने के लिए टीमें भेजी गई हैं। एंटी लार्वा छिड़काव, क्लोरीन की गोलियां देने के साथ ब्लीचिंग पाउडर डलवाया गया है। जिन 23 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां सत्यापन और त्वरित उपचार के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) भेजी गई हैं। सतर्कता बरतने से डेंगू पीड़ितों की संख्या पिछली बार की अपेक्षा काफी कम है। -मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल डेंगू मरीजों की स्थिति
-जनवरी2018 -से 03 अक्तूबर 2018 तक --124
-जनवरी 2019 से 03 अक्तूबर 2019 तक-- 86
(इस वर्ष जनवरी से जुलाई के बीच एक भी मरीज नहीं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed