Dengue : डेंगू के नौ और नए मामले आए सामने, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 56 हुई
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल दो दर्जन से अधिक लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। इसमें नौ नए संक्रमित पाए गए। नौ नए मरीजों में सात को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाकों के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को भी नौ नए मरीज पाए गए हैं। इन सभी की जांच मेडिकल कॉलेज में हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया विभाग ने डेंगू संक्रमित पाए गए लोगों के आसपास दवाओं के छिड़काव की तैयारी कर ली है। मंगलवार को यहां दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। इस्माइलगंज में सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। आज यहां डेंगू के चार नए संक्रमित मिले हैं।
जिला मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल दो दर्जन से अधिक लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। इसमें नौ नए संक्रमित पाए गए। नौ नए मरीजों में सात को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पांच मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती हैं जबकि बेली अस्पताल में एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है। इसके अलावा एक व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा डेंगू के तीन और मरीज पहले से भर्ती हैं। यानी डेंगू के कुल 10 मरीजों को भर्ती किया गया है। 46 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। सोमवार को इस्माइलगंज में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं।
इससे यह इलाका ज्यादा संवेदनशील होता जा रहा है। इसके अलावा यहां वायरल फीवर से भी लोग बड़ी संख्या में संक्रमित हैं। स्थिति को देखते हुए सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मलेरिया विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इसमें मलेरिया, डेंगू सहित मच्छर और जलजनित बीमारियों को नियंत्रण में लाने के लिए पायरेथ्रम कीटनाशक घोल का छिड़काव कराया गया। साथ ही फागिंग कराई गई।
इस दौरान ग्राम प्रधान की मदद से संक्रमित लक्ष्मीनारायण के घर का ताला खुलवाकर जांच की गई। पता चला कि कूलर, ड्रम, गमला आदि अनके पात्रों में जल एकत्रित था, उसमें अधिक मात्रा में लार्वा पाए गए। वहां पानी की निकासी बेहतर न होने से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। इसमें भी लार्वा पाए गए। इस पर वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
इस्माइलगंज की स्थिति को देखते हुए डीएम ने मंगलवार को सीडीओ को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए है। इसके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव और मलेरिया विभाग की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाने को कहा है। इसके अलावा जागरूकता के लिए हैंड बिल भी बांटे गए। इधर, शहर में सोमवार को शहर के कसारी-मसारी, चौफटका, दारागंज, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, तेलियरगंज, शंकरघाट, बैंकरोड टीचर कॉलोनी में एंटी लार्वा और चकिया, चौफटका के 68 घरों में, दारागंज के 47 घरों में पैराथ्रम स्प्रे का छिड़काव कराया गया।