{"_id":"5dae128e8ebc3e93a45fe2d6","slug":"dengue-allahabad-news-ald2581583155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कहर बढ़ा, 1३ नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कहर बढ़ा, 1३ नए मरीज
विज्ञापन
प्रयागराज। मच्छरों की भरमार के चलते डेंगू कहर बरपा रहा है। सोमवार को डेंगू के 13 नए मरीज चिह्नित किए गए। जिले में अब तक पीड़ितों की संख्या 218 हो गई है। ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स के लिए मारामारी मची है।
एमएलएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोपैथालाजी विभाग में सोमवार को बुखार पीड़ित 63 मरीजों के रक्त की जांच की गई। इनमें 27 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। इनमें 13 मरीज स्थानीय हैं, जिनकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. एएन मिश्रा के मुताबिक डेंगू पीड़ित मरीजों के घर रैपिड रिस्पांस टीमों (आरआरटी) को भेजा गया है। सभी के घर के आसपास छिड़काव की भी व्यवस्था की गई है।
उधर, बदलते मौसम में डेंगू पीड़ितों की संख्या से लोग दहशत में हैं। सरकारी आंकड़ों के इतर डेंगू पीड़ितों की संख्या 500 के पार हो चुकी है। लगभग हर बड़े नर्सिंग होम में डेंगू के तीन से पांच मरीज भर्ती हैं। एसआरएन, बेली और काल्विन अस्पताल के डेंगू वार्ड फुल चल रहे हैं। दस-दस बेड के विशेष डेंगू वार्ड में भर्ती के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। बेली और एएमए ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स लेने वालों की भीड़ जुट रही है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक पिछले वर्ष इस अवधि तक 406 मरीज डेंगू के थे, जिसमें इस बार काफी कमी आई है।