फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demonstration to demand withdrawal of case filed against Pramod and Mona

प्रमोद व मोना पर दर्ज केस वापसी लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 30 Sep 2021 04:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 30 Sep 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to demand withdrawal of case filed against Pramod and Mona
लालगंज कोतवाली का घेराव करती विधायक आराधना मिश्रा पर मुकदमा लिखे जाने से नाराज महिलाएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सांगीपुर में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए बवाल के मामले में केंद्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना पर केस दर्ज होने के विरोध में प्रदर्शन जारी है। बुधवार को लालगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व पूर्व ब्लाक प्रमुख ददन सिंह की अगुवाई में कोतवाली गेट पर समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रमोद व मोना के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। विरोध जताने आए लोगों ने दो टूक कहा कि पूर्व सांसद प्रमोद व विधायक मोना पर दर्ज मुकदमे पूरी तरह से राजनीतिक हैं।
विज्ञापन


अगर ये मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। कोतवाली गेट पर नारेबाजी होती देख पुलिस व पीएसी बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की बातों को अफसरों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर केडी मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अजय शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्रा, सभासद सोनू शुक्ला, अनिल पांडेय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष विनय जायसवाल, रामअभिलाख यादव, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, रामकिंकर शुक्ल, मो. ईशा, प्रमोद तिवारी, प्रभात श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, रामकुमार, सुरेंद्र सिंह, विभाकर शुक्ल, शैलेंद्र तिवारी, रामू मिश्रा, विकास मिश्र, मुन्ना शुक्ल, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।

महिलाओं ने कोतवाली घेरी
क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना पर सांगीपुर में हुए बवाल के मामले में केस दर्ज होने के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने लालगंज कोतवाली का घेराव किया। लालगंज व आसपास के गांवों से निकलीं महिलाएं नगर के इंदिरा चौक पर इकट्ठा हुईं और विधायक मोना पर दर्ज केस को फर्जी बताया।

इसके बाद कोतवाली का घेराव कर मोना व प्रमोद के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की मांग की। आक्रोशित महिलाएं कोतवाली के अंदर घुसने लगीं तो पीएसी व पुलिस ने घेराबंदी कर रोक दिया। महिलाओं का कहना था कि सत्ता पक्ष के सांसद के दबाव में महिला विधायक का उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर विधायक पर दर्ज केस वापस नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

महिलाएं काफी देर तक कोतवाली गेट पर हंगामा करती रहीं। इस मौके पर नारी जागृति मंच की अध्यक्ष साधना गौतम, महामंत्री शबनम खान, चटकीला, गायत्री, मीरा देवी, कलावती, राजकुमारी, शैलकुमारी गौतम, अनीता देवी, सुशीला, सुनीता सरोज आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हुमा महमूद ने भी मोना पर दर्ज केस को फर्जी बताते हुए हटाने की मांग की है।

सुरक्षा प्राप्त करने के लिए सांसद ने कराई एफआईआर : प्रमोद
लालगंज। केंद्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सांगीपुर ब्लॉक की घटना में सांसद संगमलाल गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को सिर्फ सुरक्षा प्राप्त करने के लिए उठाया गया झूठा व निराधार कदम बताया है।

बुधवार को मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दोनों नेताओं ने कहा कि सांसद संगमलाल गुप्ता द्वारा एक साथ छह एफआईआर कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण एंव अनैतिक होने के साथ पूरी तरह से मनगढंत है। उन्होंने कहा कि सांसद संगमलाल गुप्ता ने प्रयागराज जाते समय अज्ञात लोगों पर पीछा करने का केस लिखाया है

। इसके साथ उनके भाई पर हमला करने की केस सांसद की ओर से लिखाया गया। वहीं सांसद की ओर से दुबई से अज्ञात आरोपियों पर धमकी देने का केस दर्ज कराया गया है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पुलिस की जांच में ये मुकदमे फर्जी निकले और वे अपनी सुरक्षा बढ़वा पाने में नाकाम साबित हुए।


प्रमोद व मोना का दावा है कि अब सांगीपुर में कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की छोटी से घटना के बाद अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक बार फिर से सांसद संगमलाल गुप्ता द्वारा झूठी व मनगढंत कहानी रची गई। इस बार भी सांसद के झूठ की कलई जांच के बदं खुल जाएगी। प्रमोद व मोना ने महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए आभार जताया।
 

लालगंज में प्रमोद तिवारी व विधायक मोना के समर्थन में कोतवाली गेट पर विरोध प्रदर्शन करते कार्यकर?

लालगंज में प्रमोद तिवारी व विधायक मोना के समर्थन में कोतवाली गेट पर विरोध प्रदर्शन करते कार्यकर?- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed