फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   demonstration at srn on removal of two nurses bycott of work

दो नर्सों के हटाने पर एसआरएन में प्रदर्शन, कामकाज का बहिष्कार

Sun, 17 May 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
demonstration at srn on removal of two nurses bycott of work
demonstration at srn on removal of two nurses bycott of work
ड्यूटी न करने और मरीजों के उपचार में लापरवाही के आरोप में हटाई गई दो नर्सों का मामला स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में शनिवार को जोर पकड़ लिया। नर्सों ने कामकाज का बहिष्कार कर पुरानी बिल्डिंग के हाल में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाएगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा। बाद में एसआईसी से वार्ता के बाद उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त कर काम पर लौट आईं।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाली नर्सों का आरोप है कि चिकित्सालय प्रशासन ने उनकी बातें नहीं सुनीं और मनमानी एकतरफा कार्रवाई की। चिकित्सालय प्रशासन को उनकी बात सुनने का मौका देना चाहिए। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में आउटसोर्स पर तैनात नर्सों ने नारेबाजी की और दो साथी की बहाल की मांग की।
विज्ञापन

बाद में एसआईसी ने उनकी बात सुनी और सोमवार तक मामले के निपटारे का आश्वासन दिया। चिकित्सालय मेें तीन दिन पूर्व प्रतापगढ़ की एक कोरोना पॉजिटिव महिला का ऑपरेशन कराने के दौरान ड्यूटी पर तैनात नर्स गायब हो गई और उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया। एक दूसरे नर्स से कहा गया तो उसने यह काम करने से मना कर दिया। इससे परेशानी खड़ी हो गई। चिकित्सालय प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करते हुए आउटसोर्स एजेंसी को लापरवाही करने वाली एजेंसी को हटाने का आदेश दे दिया। इसके बाद से ही नर्सों में आक्रोश बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed