फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demolition of police in PRB Jeep at Meja

मेजा में पुलिस की पीआरबी जीप में की तोड़फोड़

Sun, 30 Jun 2019 02:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Demolition of police in PRB Jeep at Meja
पुलिस पर हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेजा के मटीही गांव के पास पीआरबी के दरोगा और सिपाही को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा। शुक्रवार रात में इलाके के मटीही गांव के पास खड़ी पुलिस की पीआरबी जीप पर अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं जीप के चालक और दरोगा की पिटाई की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ शुरू की। आधी रात बाद एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसका चालान कर दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात में रामनगर के मटीही गांव के पास पुलिस की पीआरबी जीप खड़ी थी। तभी मटीही गांव के अशोक पटेल और घूंघा बारी के संतोष बाइक से आए और पुलिस से बहस कर लिए। आरोप है कि दोनों लोग नशे में धुत थे। पुलिस वाले डाटे फटकारे तो अशोक और संतोष चले गए फिर कुछ देर में लाठी-डंडे के साथ आए और पुलिस पर हमला बोल दिए। आरोप है कि पीआरबी की जीप क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि पीआरबी के दरोगा रूस्तम खां और चालक धीरेंद्र प्रताप की पिटाई की गई। सूचना पर मौके पर मेजा कोतवाल मनोज पाठक मय फोर्स के पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आधी रात बाद पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed