फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   demand to fix service according to new rules

नए नियम के अनुसार सेवा तय करने की मांग

Fri, 15 May 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
demand to fix service according to new rules
पूर्व में चयनित बीएड धारकों ने प्रदेश सरकार से नई शिक्षक भर्ती में बीएड वालों के लिए बनाए गए नियम के अनुसार उनकी सेवा तय करने की मांग की है। ऐसे में 72825 भर्ती से चुने गए शिक्षकों को नई भर्ती पूरी होने का इंतजार है, जिससे नई सेवा शर्त के अनुसार पुराने नियमों में संशोधन करवा सकें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण महासंघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह का कहना है कि जैसे ही 69 हजार शिक्षक भर्ती वालों की नियुक्ति पूरी होगी, पूर्व में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक नई सेवा शर्त के अनुसार ब्रिज कोर्स की प्रशिक्षण अवधि को जोड़ने की मांग करेंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में बीटीसी के साथ साथ बीएड अभ्यर्थी भी चयनित होंगे। एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार बीटीसी धारक और बीएड डिग्री धारक तुरंत ही मौलिक नियुक्ति पा जाएंगे। बीटीसी धारकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जबकि बीएड धारकों को अगले 2 साल में नौकरी में रहते हुए ही छह महीने का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा। पुरानी भर्ती के शिक्षकों का कहना है कि एनसीटीई के यह नियम 23 अगस्त 2010 से ही लागू हैं। 72825 भर्ती उसके बाद ही हुई परंतु उस समय जारी विज्ञापन में कमियों की वजह से 72825 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति के पूर्व ही 6 माह का प्रशिक्षण लेना पड़ा। शिक्षक भर्ती की गाइडलाइन में नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण का नियम था। अनुराग सिंह ने बताया कि बीएड धारकों की 69000 भर्ती में नियुक्ति के बाद इसको नजीर बनाते हुए शासन से 72825 भर्ती के शिक्षकों को भी नियमानुसार प्रशिक्षण दिवस की शुरुआत को ही मौलिक नियुक्ति तिथि घोषित कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे 72825 भर्ती के शिक्षकों का सेवाकाल बढ़ जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed