फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand for two thousand Remedesivir injections, only 100 received

दो हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग, मिले सिर्फ 100

Sun, 18 Apr 2021 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Apr 2021 01:24 AM IST
सार

  • स्टाकिस्टों से गिड़गिड़ा रहे संक्रमितों के तीमारदार, घंटों करते हैं इंतजार

विज्ञापन
Demand for two thousand Remedesivir injections, only 100 received
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोना संक्रमण से गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रहा इंजेक्शन रेमडेसिविर का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में दो हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग है, पर आपूर्ति शनिवार को सिर्फ सौ की हुई। संक्रमितों की जान बचाने के लिए तीमारदार स्टाकिस्टों के यहां घंटों धूप में खड़े रहते हैं। चार सौ गंभीर मरीजों को पहली डोज के लिए दो-दो इंजेक्शन कब और कैसे मिलेंगे, इसकी कोई ठोस जानकारी देने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


थोक दवा विक्रेताओं के यहां कंपनियों से करीब सौ रेमडेसिविर इंजेक्शन की दूसरी खेप शनिवार को पहुंची। संक्रमितों के तीमारदार स्टाकिस्टों से गिड़गिड़ाते रहे। देर रात तक करीब 70 मरीजों के लिए इंजेक्शन दिए गए। इनमें कुछ को पहली डोज में दो तथा कुछ को दूसरी डोज के लिए एक-एक इंजेक्शन लिए। 
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल में भर्ती मरीजों की बढ़ी मुश्किल

जिले के ही नहीं आसपास के कई जिलों के कोविड संक्रमित एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। एसआरएन में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर बाहर से इंजेक्शन खरीदने का पर्चा लिखते नहीं और स्टाकिस्ट बिना पर्चे के इंजेक्शन देने से साफ मना कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शासनादेश के तहत वह मजबूर हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि बिना पर्चे के इंजेक्शन देने पर कालाबाजारी का आरोप लगता है। प्रशासन ने भी आधार, कोविड रिपोर्ट और अस्पताल के नाम संग मरीजों का विवरण और पर्चा लेने के बाद ही इंजेक्शन की बिक्री करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन और प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कड़ी निगरानी की जा रही है ताकी इंजेक्शन की कालाबाजारी न हो। -गोविंद लाल गुप्ता, औषधि निरीक्षक


थोक दवा विक्रेता एमआरपी पर नहीं न्यूनतम मूल्य पर जरूरतमंदों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करा रहे हैं। सभी को स्टॉक आने पर इंजेक्शन अब सोमवार को दिए जाएंगे।- अनिल दुबे अध्यक्ष इलाहाबाद केमिस्ट एंड 
ड्रगिस्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed