फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand for immersion of idols in artificial pond on the banks of Ganga rejected

इलाहाबाद हाईकोर्ट : गंगा किनारे कृत्रिम तालाब में मूर्ति विसर्जन की मांग अस्वीकार

Wed, 12 Oct 2022 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 10:55 PM IST
सार

याची के अधिवक्ता वीसी श्रीवास्तव ने मूर्ति विसर्जन के बारे में पूर्व में पारित आदेश की जानकारी देते हुए कहा था कि जिला प्रशासन कोर्ट आदेश की अवहेलना कर रहा है। जबकि कोर्ट  का आदेश जिला प्रशासन पर बाध्यकारी है।

विज्ञापन

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने  प्रयाग संगम क्षेत्र में गंगा किनारे कृत्रिम तालाब में  मूर्ति विसर्जन की मांग में दाखिल जनहित याचिका खारिज कर दी है। कहा है, वर्ष 2019 से अंदावां में इसी उद्देश्य से बने तालाब में मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है। शासन ने समुचित सुविधाएं मुहैया कराई है। यह आदेश  मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने पीके राय तथा अन्य की जनहित याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हुए दिया है।

विज्ञापन



याची के अधिवक्ता वीसी श्रीवास्तव ने मूर्ति विसर्जन के बारे में पूर्व में पारित आदेश की जानकारी देते हुए कहा था कि जिला प्रशासन कोर्ट आदेश की अवहेलना कर रहा है। जबकि कोर्ट  का आदेश जिला प्रशासन पर बाध्यकारी है। मूर्ति विसर्जन धार्मिक परंपरा एवं देवी भक्तों की ओर से शांति जल लिए जाने से जुड़ी हुई है। किसी भी स्थिति में मूर्ति विसर्जन गांव के गंदे तालाब में नहीं किया जाना चाहिए। जिला प्रशासन  शहर से 15 किमी दूर प्राकृतिक तालाब में मूर्ति विसर्जन करा रहा है जो कि सैकड़ों वर्ष पुराना है।
विज्ञापन



तालाब का पानी गंदा है। ऐसे तालाब में मूर्तियों का विसर्जन धार्मिक भावनाओं के अनुकूल नहीं है और न ही वहां किया जाना चाहिए। तर्क दिया गया कि प्रशासन कह रहा है कि वह गंगा के किनारे है और वहां गंगा का पानी ले जाया जा रहा है। जबकि, गंगा वहां से काफी दूर है। इसलिए बीते वर्षों की भांति  गंगा के किनारे काली सड़क पर कृत्रिम तालाब बनाकर मूर्तियों का विसर्जन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जवाब में सरकारी अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि बांध के नीचे की भूमि सेना की है। इसकी अनुमति नहीं मिली है। वहीं अंदावा का तालाब गंगा के किनारे है और मूर्ति विसर्जन की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। दो जेटी तैयार की गई है। 2019 से वहीं मूर्ति विसर्जन कराया जा रहा है। 



याची के अधिवक्ता का कहना था कि जिला प्रशासन न्यायालय के आदेशों की अवमानना कर रहा है। वर्ष 2014, 2015 और 2021 के आदेश में कृत्रिम तालाब बनाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी में मूर्ति विसर्जन कराने का  निर्देश है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका 30 सितंबर को ही खारिज कर दी थी। दशहरा अवकाश के कारण आदेश अब अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed