फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand for cars increased during Navratri, waiting list in many models, demand for electric cars also increase

प्रयागराज : नवरात्र में बढ़ी कारों की डिमांड , कई मॉडल में वेटिंग लिस्ट, इलेक्ट्रिक कार की भी बढ़ी मांग

Sun, 22 Oct 2023 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 03:17 PM IST
सार

बाजार में इस बार उत्साह अधिक देखने को मिल रहा है। कई कंपनियों ने नए माडल भी लॉन्च किए हैं। दिवाली तक एक हजार से ज्यादा चार पहिया वाहन बिकने का अनुमान है। सीएनजी वाहनों के कद्रदान लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Demand for cars increased during Navratri, waiting list in many models, demand for electric cars also increase
Car- demo - फोटो : social media

विस्तार

त्योहारी सीजन में प्रयागराज के ऑटो बाजार में बहार है। चार पहिया वाहनों की जहां एक ओर डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है तो वहीं दूसरी ओर दो पहिया वाहन के बाजार में भी उछाल है। चार पहिया वाहनों के डीलर्स के पास स्टाक सीमित होने और कंपनियों से वाहनों की पर्याप्त आपूर्ति न होने से ग्राहकों को मनपसंद माॅडल नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन


बाजार में इस बार उत्साह अधिक देखने को मिल रहा है। कई कंपनियों ने नए माडल भी लॉन्च किए हैं। दिवाली तक एक हजार से ज्यादा चार पहिया वाहन बिकने का अनुमान है। सीएनजी वाहनों के कद्रदान लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदार भी बाजार पहुंच रहे हैं। दो पहिया वाहनों की बात करें तो बहुत से लोगों ने धनतेरस के दिन ही डिलीवरी पाने के लिए एडवांस बुकिंग करवा ली है।

विज्ञापन

कारों के कई मॉडल्स के लिए लंबा इंतजार

सबसे ज्यादा वेटिंग टोयोटा की इनोवा हाईक्रास की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार जीप की भी वेटिंग है। महिंद्रा की ही एक्सयूवी 700 में वेटिंग है। स्कॉर्पियो में चार माह, हुंडई की क्रेटा कार, निशान की मैग्नाइट में भी प्रतीक्षा सूची है। इस बार हुंडई की वरना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं मारुति की ब्रीजा, अर्टिगा की प्रतीक्षा सूची तीन से चार माह की है। हालांकि, मारुति की ऑल्टो 800, वैगनआर सहित रेनेटो, निशान, स्विफ्ट, टाटा की 10 लाख से कम कीमत की कारें आसानी से मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed