फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi-Howrah route in NCR will be equipped with Kavach 4.0, Rs 6974.50 crore will be spent

NCR Railway : कवच 4.0 से लैस होगा एनसीआर में दिल्ली-हावड़ा रूट, 6974.50 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thu, 25 Jul 2024 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 03:12 PM IST
सार

रेलमंत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों में 4900 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं जो कि पूरे स्विट्जरलैंड के रेलवे ट्रैक की लंबाई से अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी रेलवे ट्रैकों का सौ फीसदी विद्युतीकरण हो चुका है। पिछले 10 वर्षों में 1490 फ्लाईओवर/अंडरपास का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन
Delhi-Howrah route in NCR will be equipped with Kavach 4.0, Rs 6974.50 crore will be spent
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा किए जाने के लिए यहां अब कवच 4.0 इंस्टॉल किया जाएगा। रेल बजट में इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। बुधवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में अब तक का सबसे एडवांस कवच 4.0 रेलवे को सुरक्षा देगा।

विज्ञापन


रेलमंत्री ने यह भी बताया कि रेलवे भी महाकुंभ की तैयारियां जोर शोर से कर रहा है। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास का भी कार्य चल रहा है। यह कार्य गुणवत्ता के साथ रेलवे कई चरणों में पूरा करेगा। आम बजट पेश होने के अगले दिन राज्यवार रेलवे कहां कितना खर्च कर रहा है उसके बारे में जानकारी देते हुए रेलमंत्री ने बताया कि दुर्घटनाओं को शून्य स्तर पर ले जाना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन


इसी वजह से एनसीआर कवच 4.0 इंस्टॉल किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी एवं अन्य जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक आदि अफसरों के साथ वर्चुअली जुड़े रेलमंत्री ने बताया कि कवच 4.0 काफी एडवांस है। यह हर परिस्थितियों में काम करेगा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर आधारभूत संरचना, नई रेल लाइन, एडवांस सिग्नलिंग, कवच तकनीक के इंस्टॉलेशन का कार्य चल रहा है। पूरे रूट पर अपग्रेडेशन के लिए 6974.50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलमंत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों में 4900 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं जो कि पूरे स्विट्जरलैंड के रेलवे ट्रैक की लंबाई से अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी रेलवे ट्रैकों का सौ फीसदी विद्युतीकरण हो चुका है। पिछले 10 वर्षों में 1490 फ्लाईओवर/अंडरपास का निर्माण हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 157 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। रेलमंत्री के संबोधन के बाद एनसीआर मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने बताया कि एनसीआर में कवच 4.0 को इंस्टॉल किया जाएगा। यह कार्य तेज गति से होगा। इस दौरान एडीआरएम संजय सिंह, सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

कुंभ के लिए जनप्रतिनिधियों से लिया जाएगा फीडबैक, चलेंगी 1200 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का प्रयागराज में ट्रेनों से आवागमन होगा। कहा कि कुंभ की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कर रहे हैं। फिर भी कहीं कोई कमी न रहे इसके लिए जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया जाएगा। कुछ का फीडबैक लिया भी जा चुका है।

रेल मंत्री ने महाकुंभ की तैयारियों पर बताया कि 40 से अधिक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। महाकुंभ से पहले सभी पूरे कर लिए जाएंगे। प्रयागराज शहर के सभी स्टेशनों तक आने जाने के लिए बेहतर रास्ते तैयार होंगे। महाकुंभ के अवसर पर 1200 से अधिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों की राह आसान होगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे का ज्वाइंट कमांड प्रयागराज में बनेगा। शहर के सभी नौ स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, प्रयाग जंक्शन, प्रयागराज संगम एवं फाफामऊ स्टेशन पर यात्रियों के रुकने व आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम होगा। इस दौरान 250 से अधिक रेलवे टिकट काउंटर भी बनाए जाएंगे। इन सभी स्टेशनों पर महाकुंभ से जुड़ी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed