फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi CBI team reached Dufferin Hospital conducted medical examination of two girls

प्रयागराज : डफरिन अस्पताल पहुंची दिल्ली की सीबीआई टीम, दो बच्चियों का कराया मेडिकल परीक्षण

Thu, 17 Nov 2022 06:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 06:17 AM IST
सार

करीब तीन घंटे तक रहने के बाद टीम वापस चली गई। शाम करीब पांच बजे सीबीआई की टीम डफरिन अस्पताल में पहुंची। दो गाड़ियों से पहुंची टीम के साथ दो बच्चियां व उनका पिता भी था।

विज्ञापन
Delhi CBI team reached Dufferin Hospital conducted medical examination of two girls
Prayagraj News : डफरिन पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला महिला चिकित्सालय(डफरिन)में बुधवार को दिल्ली से सीबीआई की एक टीम पहुंची। पांच सदस्यीय टीम अपने साथ दो बच्चियों को लेकर आए जिनमें से एक का मेडिकल कराया गया। करीब तीन घंटे तक रहने के बाद टीम वापस चली गई। शाम करीब पांच बजे सीबीआई की टीम डफरिन अस्पताल में पहुंची। दो गाड़ियों से पहुंची टीम के साथ दो बच्चियां व उनका पिता भी था। बच्चियों की उम्र 16 व 11 साल थी। टीम के सदस्य सीधे इमरजेंसी में पहुंचे जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनीता यादव से एक बच्ची का मेडिकल परीक्षण करने को कहा। 

विज्ञापन



इस दौरान सीबीआई टीम के दो सदस्य बाहर लॉबी में जबकि तीन सदस्य मेडिकल परीक्षण कक्ष के बाहर बैठे रहे। करीब तीन घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद टीम वापस लौट गई। दोनों बच्चियों व उसके पिता को एक गाड़ी में बैठाया गया जिसमें सीबीआई टीम के दो सदस्य भी सवार हुए। उधर दूसरी गाड़ी में सीबीआई के तीन सदस्य बैठकर रवाना हो गए। इस दौरान सीबीआई टीम ने प्रकरण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन

हालांकि चर्चा रही कि दिल्ली में दर्ज एक केस के मामले में ही बच्चियों को बरामद कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया था। बच्चियां कहां की रहने वाली हैं, इसका भी पता नहीं चल सका। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि स्टाफ को भी कुछ नहीं बताया गया। उधर इस संबंध में डफरिन अस्पताल की अधीक्षिका डॉक्टर नीता साहू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीबीआई टीम के सदस्यों ने बच्ची का मेडिकल कराया और फिर उसे लेकर चले गए। इससे ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed