फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Degree Colleges

प्रदेश के 59 राजकीय महाविद्यालयों को मिला अनुदान

Sun, 01 Sep 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Degree Colleges
Degree Colleges
प्रयोगशाला, कक्षा, पुस्तकालय में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल में भी नौ महाविद्यालयों का हुआ चयन
प्रयागराज। प्रदेश के 59 महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाए जाने के लिए प्रदेश के 59 राजकीय महाविद्यालयों को अनुदान की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे महाविद्यालयों के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए प्राचार्यों से आवश्यक सूचनाएं मांगी गई हैं। 59 में से प्रयागराज मंडल के भी नौ महाविद्यालय चयनित किए गए हैं। इनमें प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ जिले के तीन-तीन, फतेहपुर के दो एवं कौशांबी का एक राजकीय महाविद्यालय हैं।

अनुदान की धनराशि से राजकीय महाविद्यालयों की प्रयोगशालाओं, कक्षाओं एवं पुस्तकालयों के लिए फर्नीचर खरीदे जाएंगे। साथ ही प्रयोगाशालाओं के लिए उपकरणों की खरीद भी की जाएगी। 59 महाविद्यालयों की सूची में महामाया राजकीय महाविद्यालय धनूपुर हंडिया प्रयागराज, हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी प्रयागराज, राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद प्रयागराज, कौशल्या भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय ढिढुई पट्टी प्रतापगढ़, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज प्रतापगढ़, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंगरौरा प्रतापग़ढ़, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहपुर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी, फतेहपुर और महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशांबी शामिल हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्राचार्यों को पत्र जारी कर महाविद्यालय के नाम, खाता संख्या, मोबाइल नंबर आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है ताकि आरटीजीएस के माध्यम से अनुदान की राशि सीधे महाविद्यालय के खाते में ट्रांसफर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed