{"_id":"67be2234d404129e3e0d9790","slug":"defence-minister-handed-over-medal-to-commandants-wife-allahabad-news-c-3-1-ald1019-569976-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कमांडेंट की पत्नी को रक्षा मंत्री ने सौंपा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कमांडेंट की पत्नी को रक्षा मंत्री ने सौंपा पदक
विज्ञापन
कमांडेंट सौरभ यादव के परिजन को सहायता प्रदान करते केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह। स्रोत परिजन
- फोटो : udhampur
गुजरात के पोरबंदर पोर्ट पर हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए शहर के सपूत कमांडेंट सौरभ यादव के परिजनों को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें गैलंट्री मेडल प्रदान किया। यह मेडल कमांडेंट सौरभ को पिछले साल दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसी बीच इसी साल जनवरी में हादसे में वह शहीद हो गए थे।
मेडल ग्रहण करने के लिए उनकी पत्नी वासिता राय के साथ पिता ज्ञान सिंह व माता माधुरी यादव पहुंची थीं। पदक ग्रहण करने के दौरान उनकी आंखें भर आईं। साकेत नगर धूमनगंज के रहने वाले कमांडेंट सौरभ इंडियन कोस्टगार्ड के उन तीन अफसरों में शामिल थे, जो हादसे में शहीद हुए। मूलरूप से कौशाम्बी निवासी शहीद का परिवार धूमनगंज के साकेत नगर का रहने वाला है। रेस्क्यू ऑपरेशन से लौटते वक्त इसी साल पांच जनवरी को यह घटना हुई थी।
उनके मामा गजेंद्र यादव ने बताया कि सौरभ को 26 जनवरी 2024 को वीरता के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। इंडियन कोस्टगार्ड मुख्यालय की ओर से पिछले दिनों ही पत्र भेजकर बताया गया था कि 25 फरवरी को रक्षामंत्री शहीद की पत्नी वासिता राय को दिल्ली में कोस्टगार्ड के अलंकरण समारोह में यह सम्मान प्रदान करेंगे। गजेंद्र ने बताया कि कमांडेंट सौरभ के पिता को हार्ट की बीमारी है, ऐसे में परिवार तीन-चार दिन बाद वापस आएगा।