फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   deepawali crime

पटाखा जलाने को लेकर विवाद के बाद पथराव, पांच जख्मी

Wed, 30 Oct 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
deepawali crime
deepawali crime
कोतवाली के मोहत्सिमगंज में वारदात, बुलाई गई भारी फोर्स
विज्ञापन

व्यवसायी के बेटे पर आरोप, फोन कर बुलाया था हमलावरों को
प्रयागराज। कोतवाली के मोहत्सिमगंज में पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से पथराव कर दिया गया। जिससे मोहल्ले में चीखपुकार मच गई। साथ ही पांच लोग जख्मी हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी पर भारी पुलिसबल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी के कबाड़ व्यवसायी पिता को हिरासत में लिया है। देर रात तक अफसर मौके पर मौजूद थे।
घटना रात 9.30 बजे के करीब निरंजन टाकीज के पीछे स्थित मोहत्सिमगंज में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ बच्चे अपने-अपने घर के बाहर पटाखे जला रहे थे। जिसका वहीं रहने वाले कबाड़ व्यवसायी का बेटा विरोध करने लगे। बच्चों के नहीं मानने पर वह गालीगलौच करने लगा। बच्चों के परिजनों ने विरोध किया तो उसने फोन कर मौके पर अपने 30-40 अज्ञात साथियों को बुला लिया। जिन्होंने मौके पर पहुंचते ही पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ के साथ ही चीखपुकार मच गई। पथराव में पांच लोग जख्मी भी हुए जिनमें चार एक ही परिवार के हैं। मोहल्ले के आईके शर्मा ने बताया कि घायलों में उनके बड़े भाई विष्णु कुमार शर्मा(45) के अलावा परिवार के अमित शर्मा(25), पुनीत शर्मा(22) व सर्वेश शर्मा पत्नी केके शर्मा(45) शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य भी जख्मी हुआ। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण वहां तनाव फैल गया। उधर सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई जबकि मौके से मिले कबाड़ व्यवसायी को हिरासत में लेकर थाने भेजा। मामला देा समुदायों का था ऐसे में खुल्दाबाद व शाहगंज पुलिस के साथ ही डायल 100 की भी दर्जनों गाड़ियां बुला ली गईं। सीओ कोतवाली के साथ ही सीओ सिविल लाइंस भी पहुंचे। आक्रोशित लोगोें को समझाकर किसी तरह घर के भीतर भेजा गया। कोतवाली इंस्पेक्टर बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लेवालों का आरोप-अक्सर करता है दबंगई
उधर मौके पर पहुुंची फोर्स ने जांच पड़ताल के बाद कबाड़ व्यवसायी के घर दबिश दी तो उसका बेटा गायब मिला। पुलिस ने तीन मंजिला घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने बताया कि कबाड़ व्यवसायी का बेटा अपने मनबढ़ साथियों के बल पर अक्सर मोहल्ले में दबंगई करता है। यह भी बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह अपने साथियों संग भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed