फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decision to supply lifelong free oxygen to government hospitals including SRN

एसआरएन सहित तीन सरकारी अस्पतालों को आजीवन निःशुल्क ऑक्सीजन की आपूर्ति का निर्णय

Sun, 25 Apr 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Apr 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Decision to supply lifelong free oxygen to government hospitals including SRN
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए यहां की एक कंपनी ने तीन सरकारी अस्पतालों- बेली अस्पताल, डफरिन अस्पताल और कॉल्विन अस्पताल को आजीवन निःशुल्क ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


प्रभा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन के प्रबंध निदेशक उमेश जायसवाल ने बताया कि कंपनी भारत का दूसरा और उत्तर प्रदेश का पहला क्रायोजेनिक प्रौद्योगिकी आधारित ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की प्रक्रिया में है जिसकी अधिकतम क्षमता 1,500 सिलेंडर प्रति दिन की होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान ऑक्सीजन की पूरी खपत कोविड-19 के मरीजों के लिए की जाएगी। कंपनी ने नगर के तीन अस्पतालों- बेली, डफरिन और कॉल्विन को गोद लिया है और इन अस्पतालों को आजीवन निःशुल्क ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। जायसवाल ने बताया कि इस संयंत्र की स्थापना पर करीब 11 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी सरस्वती हाईटेक सिटी में यह संयंत्र लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed