{"_id":"6523109fe00e943ebf09dd46","slug":"decision-on-release-of-atiqs-fourth-son-today-allahabad-news-c-3-1-ald1019-237231-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अतीक के चौथे बेटे की रिहाई पर निर्णय आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अतीक के चौथे बेटे की रिहाई पर निर्णय आज
विज्ञापन
अतीक अहमद के चौथे बेटे एहजम की रिहाई पर बाल कल्याण समिति सोमवार को निर्णय लेगी। इसके बाद इस संबंध में रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट भेजी जाएगी। इसके लिए बाल कल्याण समिति प्रशासनिक अफसरों संग बैठक करेगी। एहजम चार अक्तूबर को 18 साल का हो चुका है और ऐसे में नियमत: उसे बाल संप्रेषण गृह में नहीं रखा जा सकता।
मामले में उसकी बुआ शाहीन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दोनों बच्चों को उन्हें सौंपने की मांग की है। मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बाल कल्याण समिति को विचार कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 अक्तूबर को होनी है। वहीं, चर्चा इस बात की भी रही कि सोमवार को एहजम की रिहाई भी हो सकती है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी।