फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death threat to Dean of IERT, case registered

आईईआरटी के डीन को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Sat, 31 Jul 2021 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 09:43 PM IST
सार

  • आरोपी पूर्व अतिथि प्रवक्ता पर कर्नलगंज में लिखाया गया केस

विज्ञापन
Death threat to Dean of IERT, case registered
threat call

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी(आइईआरटी) के डीन उमाशंकर वर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही गालीगलौज भी की गई। संस्थान के ही एक शिक्षक से फोन पर बातचीत के दौरान पूर्व अतिथि प्रवक्ता ने ऐसा किया। मामला संज्ञान में आने के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार व पीआरओ संतोष गुप्ता की ओर से कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पीआरओ की ओर से बताया गया है कि संस्थान में पिछले साल ऑनलाइन क्लास के भुगतान के लिए फर्जी बिल लगाए जाने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच के लिए निदेशक की ओर से एक समिति बनाई गई थी। इस समिति में डीन स्टूडेंट वेलफेयर उमाशंकर वर्मा भी शामिल हैं। आरोप है कि इसी मामले को लेकर पूर्व अतिथि प्रवक्ता आलोक मिश्रा ने पिछले दिनों प्रॉक्टर आरके सिंह से मोबाइल पर बातचीत की।
विज्ञापन


इसी दौरान उसने डीएसडब्ल्यू के लिए गालियों का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जानकारी होने पर उनकी ओर से तहरीर दी गई। साथ ही बातचीत से संबंधित काल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी गई। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर गालीगलौज, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed