फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   death of gram Pradhan Husband during a dispute in BDO office Manda Prayagraj. case filed against the two person included BDO

प्रयागराज : प्रधान पति की मौत मामले में बीडीओ एवं पूर्व प्रधान का बेटा नामजद

Fri, 03 Dec 2021 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 08:01 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को बीडीओ कार्यालय परिसर में ग्राम पंचायत कनेवरा में कराए गए विकास कार्य के बकाया भुगतान को लेकर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रकाश मिश्र उर्फ राकेश व वर्तमान प्रधान पति रंगनाथ मिश्र के बीच नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
death of gram Pradhan  Husband during a dispute in BDO office Manda Prayagraj. case filed against the two person included BDO
Prayagraj News : प्रधानपति का शव घर पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भुगतान को लेकर बीडीओ कार्यालय में हुई नोंकझोंक के दौरान हालत बिगड़ने से कनेवरा गांव के प्रधान पति की मौत के मामले में बीडीओ मांडा और पूर्व प्रधान के बेटे (प्रतिनिधि) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा मृतक के भाई की तहरीर पर लिखा गया। सीडीओ ने भी डीडीओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी भुगतान रोके जाने के कारणों की जांच करेगी।

विज्ञापन


मांडा के ग्राम पंचायत कनेवरा में पूर्व प्रधान के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है। इसे लेकर बीडीओ कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान के बेटे विजय प्रकाश मिश्र उर्फ राकेश तथा वर्तमान प्रधान कलावती  देवी के पति रंगनाथ मिश्र के बीच नोकझोंक हुई थी। इसी दौरान प्रधान पति रंगनाथ मिश्र की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के लिए शहर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को मृतक के भाई शेषनाथ मिश्र की तहरीर पर बीडीओ शिव गोविंद तथा विजय मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शेषनाथ ने तहरीर दी है कि पूर्व प्रधान लाल बिहारी मिश्र का बेटा विजय मिश्र उनके मृतक भाई से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य के नाम पर पांच लाख रूपये के भुगतान की मांग करता था। मना करने पर आरोपी उनके मृतक भाई को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेषनाथ का यह भी आरोप है कि बीडीओ  शिव गोविंद ने बृहस्पतिवार को रंगनाथ को अपने कक्ष में बुलाया और बकाया राशि के भुगतान के लिए दबाव बनाया। भुगतान नहीं होन तक पंचायत निधि खाता पर रोक लगाए जाने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि बीडीओ ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है।

इस दौरान कक्ष में पहले से मौजूद आरोपी विजय मिश्र ने मृतक रंगनाथ के साथ गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की की। इससे रंगनाथ की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सीडीओ शिपू गिरि का कहना है कि यह दो लोगों के बीच का विवाद है। बीडीओ इसमें शामिल नहीं थे लेकिन पूर्व प्रधान का भुगतान क्यों रोका गया इसकी जांच का आदेश दिया गया है। जांच डीडीओ करेंगे।

शव पहुंचने पर गमगीन रहा माहौल, पत्नी-बेटे का बुरा हाल
मृतक पूर्व प्रधान रंगनाथ का शव पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में घर पहुंचा। शव पहुंचते पत्नी कलावती देवी, बेटे कृष्ण, संजय और अजय तथा अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पड़ोसियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन रोरोकर उनका बुरा हाल रहा। इससे आसपास का माहौल गमगमीन हो गया। प्रधान प्रति की इस तरह से मौत होने तथा भुगतान रोके जाने को लेकर लोगों में नाराजगी भी रही।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
प्रधान संघ मांडा इकाई की बैठक में पूर्व प्रधान के निधन पर शोक प्रकट किया गया। प्रधानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में राजमणि द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

भुगतान रुकने से कई गांवों में है टकराव की आशंका
मांडा के कनेवरा ग्राम पंचायत ही नहीं जिले के दर्जनों गांवों में पूर्व में हुए कार्यों के भुगतान को लेकर विवाद है। इससे पूर्व एवं वर्तमान प्रधानों के बीच तनाव और टकराव की स्थिति है। मेजा अखरी शाहपुर गांव के पूर्व प्रधान पप्पू बिंद, कौड़िहार के जगदीशपुर चांधन के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार विश्वकर्मा समेत कई ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधानों ने भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। ऐसे में कनेवरा गांव की घटना से सबक लेकर जल्द विवाद नहीं सुलझाए गए तो यह तनाव और टकराव बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed