फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of a patient of Progeria found in Hanumanganj, looked 10 years old at the age of 25

हनुमानगंज में पाए गए प्रोजेरिया के मरीज की मौत, 25 साल की उम्र में 10 साल का दिखता था 

Thu, 10 Jun 2021 08:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 08:49 PM IST
सार

  • 25 साल की उम्र में दस साल का नजर आता था रुपेश  
  • रुपेश को पा के नाम से बुलाते थे ग्रामीण 
  • एक साल और जिंदा रह जाता तो प्रोजेरिया मरीजों में बनता रुपेश का रिकार्ड

विज्ञापन
Death of a patient of Progeria found in Hanumanganj, looked 10 years old at the age of 25
प्रोजेरिया से ग्रसित युवक रुपेश भारतीय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

विज्ञापन

झूंसी। तकरीबन चार साल पहले हनुमानगंज के धनईचा गांव में पाए गए प्रोजेरिया मरीज की बुधवार को मौत हो गई। अब उसकी उम्र 25 साल हो गई थी। चार साल पहले अमर उजाला ने ही प्रोजेरिया मरीज को लेकर खाबर प्रकाशित की थी जिसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और उसे तमाम सरकारी सहायता उसके परिजनों को प्रदान की गई। प्रोजेरिया मरीज रुपेश की मौत से परिजन गमजदा थे। कुछ रोज पहले एक सड़क हादसे में रुपेश के भाई की भी मौत हो गई थी। 


तकरीबन आठ साल पहले मिलेनियम स्टॉर अमिताभ बच्चन की आई फिल्म पॉ तो आप सभी को याद ही होंगी। इस फिल्म में अमिताभ ने एक ऐसे बच्चे का किरदार निभाया था जो बेहद की कम उम्र में बूढ़ों जैसा नजर आता है। सिर पूरी तरह गंजा, चेहरे पर बुढ़ों जैसी झुर्रियां और हाथ व व पैर की चमड़ियां भी पूरी तरह सिकुड़ी हुईं। असल में अमिताभ के किरदार के उस करेक्टर वाले बच्चे को प्रोजेरिया जैसी जानलेवा बीमारी रहती है। इस फिल्म में बीमारी से ग्रसित बच्चे को पा का नाम दिया गया था। इस बीमारी का शिकार बच्चा किशोरावस्था में ही बुढ़ों जैसा नजर आता है। शहर से तकरीबन बीस किलोमीटर दूर बहादुरपुर विकास खंड के धनईचा गांव में भी चार साल पहले ऐसा ही एक किशोर पाया गया था जो अब युवा बन चुका था।  

विज्ञापन

 

25 साल की उम्र में वह बूढ़ों जैसा दिखाई देता था। गांव वाले दुलार से उसे पा के नाम से ही बुलाते थे। बहादुरपुर विकास खंड के धनईचा गांव निवासी रमपत भारतीया ट्राली चालक है। उसकी कमाई से ही पत्नी और पांच बच्चों के परिवार का भरण-पोषण होता है। उसकी सबसे बड़ी औलाद 25 साल का रुपेश था। इसके अलावां उसे अनिल, सुनील, वकील और मुनीम नाम के बेटे हैं। रुपेश को पैदा होने के कुछ माह बाद ही प्रोजेरिया जैसी गंभीर बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। गरीबी से घिरा ट्राली चालक और उसकी पत्नी गुड्डी देवी देहात से लेकर शहर तक के चिकित्सकों के यहां उपचार को दौड़े लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। चिकित्सकों के मुताबिक प्रोजेरिया एक जेनेटिक बीमारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लैमिन ए जीन में गड़बड़ी होने के कारण यह बीमारी होती है। चिकित्सकों के मुताबिक यह बीमारी कई लाख लोगों में किसी एक को हो जाती है। जानकारों के अनुसार पूरे विश्व में अब तक केवल 62 लोगों में यह बीमारी पाई गई है। इस बीमारी में सिर के पूरे बाल झड़ जाते हैं। दांत निकलने से पहले ही गिरने लगते हैं। इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की उम्र भी 18 से बीस साल ही होती है। अब तक सबसे ज्याद जीने का रिकार्ड विदेश के एक प्रोजेरिया मरीज के नाम रहा है। उसकी मौत 26 साल में हुई थी। हनुमानगंज का रुपेश विदेशी मरीज के रिकार्ड तोड़ने के महज एक साल पीछे रह गया था। तकरीबन चार साल पहले अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर रुपेश का उपचार कराने के साथ अन्य सरकारी सहायता प्रदान की गई थी। बुधवार को उसके देहांत से परिजन भी गमजदा थे। 


 

 

झूंसी के समाजसेवी ने बच्चे को था तलाशा

झूंसी। झूंसी के लीलापुर रोड के देवनगर कालोनी के रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. गिरीश पांडेय ने प्रोजेरिया मरीज की तलाश तकरीबन चार साल पहले की थी। तब से डॉ. पांडेय बच्चे को हर संभव सरकारी और विभिन्न संस्थाओं से मदद दिलाने को कवायद कर रहे थे। उनके अथक प्रयास से ही रुपेश को मेडिकल सहायता प्रदान की गई थी। हालांकि इस बीमारी का अब तक कोई उपचार सामने नहीं आ सका है। डॉ. पांडेय ने बताया कि बच्चे की दीमागी हालत बिल्कुल ठीक  थी। वह मां-बाप के अलावां अपने सभी भाईयों और ग्रामीणों को भी भलि-भांति पहचानता था। बातचीत भी कर लेता था। इसके बावजूद वह पूरी तरह दूसरों पर ही आश्रित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed