फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dearness Allowance Four percent increase in DA fixed, central and state employees will get benefits from

महंगाई भत्ता : डीए में चार फीसदी बढ़ोत्तरी तय, जनवरी माह से केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Thu, 01 Feb 2024 11:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 11:00 AM IST
सार

हरिशंकर ने बताया कि निर्धारित फार्मूला के तहत इस औसत सूचकांक पर 50.28 फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा। हालांकि, डीए पूर्णांक में देय होता है और दशमलव में बढ़ोतरी हटा दी जाती है। ऐसे में जनवरी महीने से 50 फीसदी डीए देय होगा। हरिशंकर का कहना है कि अभी 46 फीसदी डीए मिल रहा है।

विज्ञापन
Dearness Allowance Four percent increase in DA fixed, central and state employees will get benefits from
Da - फोटो : Social Media

विस्तार

महंगाई भत्ता (डीए) में चार फीसदी बढ़ोतरी तय हो गई है। यानी, अब 50 फीसदी डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी जनवरी महीने के वेतन से लागू होगी। इसका लाभ केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को होगा।

विज्ञापन

दिसंबर महीने का औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बुधवार को जारी हो गया। इसी के साथ डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी भी तय हो गई है।

वेतन और पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार वर्ष 2023 में जनवरी का सूचकांक 382.464, फरवरी का 382.176, मार्च का 383.904, अप्रैल का 386.496, मई का 387.936, जून का 392.832, जुलाई का 402.336, अगस्त का 400.896, सितंबर का 396, अक्तूबर का 398.592 और नवंबर का 400.608 अंक रहा। वहीं दिसंबर महीने का सूचकांक 399.744 रहा। इन 12 महीने के सूचकांक का औसत 392.832 अंक होगा।
विज्ञापन


हरिशंकर ने बताया कि निर्धारित फार्मूला के तहत इस औसत सूचकांक पर 50.28 फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा। हालांकि, डीए पूर्णांक में देय होता है और दशमलव में बढ़ोतरी हटा दी जाती है। ऐसे में जनवरी महीने से 50 फीसदी डीए देय होगा। हरिशंकर का कहना है कि अभी 46 फीसदी डीए मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इसमें चार फीसदी बढ़ोतरी तय है। इसकी घोषणा केंद्र सरकार की ओर से फरवरी या मार्च में की जा सकती है। इसके बाद उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्य सरकारों की ओर से इस बढ़ोतरी की घोषणा किए जाने की संभावना है लेकिन इसका लाभ जनवरी महीने के वेतन से ही देय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed