{"_id":"5e8634248ebc3e75f5658027","slug":"dean-s-appointment-will-be-stuck-in-lock-down-allahabad-news-ald2724627150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में फंसेगी डीन की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में फंसेगी डीन की नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रिटायर हो जाएंगी डीन आर्ट्स प्रो. रंजना बाजपेयी
नए डीन आर्ट्स को लेकर तीन नामों पर चल रही चर्चा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की डीन आर्ट्स प्रो. रंजना बाजपेयी तीन अप्रैल को रिटायर होने जा रही हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद डीन की कुर्सी खाली हो जाएगी, लेकिन लॉकडाउन में नए डीन की नियुक्ति फंसी रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन के बाद विश्वविद्यालय खुलने पर ही नए डीन की नियुक्ति की जाएगी।
इविवि की डीन आर्ट्स प्रो. रंजना बाजपेयी शुक्रवार को रिटायर हो जाएंगी। इसके बाद इविवि प्रशासन को यह जिम्मेदारी किसी दूसरे वरिष्ठ प्रोफेसर को सौंपनी होगी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इविवि बंद चल रहा है। कुलपति और रजिस्ट्रार कार्यालय भी बंद है। इविवि में कक्षाएं भी नहीं चल रही हैं। ऐसे में नए डीन आर्ट्स की नियुक्ति के लिए 14 अप्रैल तक इंतजार करना पड़ सकता है। नया डीन कौन होगा, इसके लिए कुछ नामों पर चर्चा चल रही है।
इनमें प्रमुख रूप से अंग्रेजी विभाग के डॉ. आरके सिंह, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के प्रो. हेरंब चतुर्वेदी और मनोविज्ञान विभाग की प्रो. नम्रता पांडेय के नाम शामिल हैं। तीनों ही वर्ष 2003 में प्रोफेसर बने थे और और वरिष्ठता के आधार पर इन्हीं में से किसी एक को डीन आर्ट्स की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।