फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadly attack on police team that arrived on the information of assault, constable injured

Prayagraj : मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सिपाही घायल

Wed, 31 Jan 2024 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 02:53 PM IST
सार

मंगलवार की देर डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि मां द्वारा बेटी को उसका बच्चा नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने लाठी, राड और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में सिपाही आकाश त्रिपाठी घायल हो गए।

विज्ञापन
Deadly attack on police team that arrived on the information of assault, constable injured
यूपी पुलिस का वाहन। सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुल्दाबाद इलाके में देर रात मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले एक सिपाही घायल हो गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा कर लिया गया है। आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

 

मंगलवार की देर डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि मां द्वारा बेटी को उसका बच्चा नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने लाठी, राड और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में सिपाही आकाश त्रिपाठी घायल हो गए। आकाश डायल 112 के 94 नंबर की गाड़ी पर तैनात है। हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। इससे मुहल्ले में दहशत फैल गई। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। सिपाहियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed