फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body thrown in forest after killing wife

Crime : पत्नी की हत्या के बाद जंगल में फेंका शव, डेढ़ महीने बाद पुलिस ने बरामद किया कंकाल, ऐसे खुला राज

Sat, 27 Aug 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 12:15 AM IST
सार

पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह मय टीम जांच में जुटे और पति सलमान निवासी मरियाडीह से पूछताछ की तो उसने कहा कि रविया बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई है। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और फिर उससे पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Dead body thrown in forest after killing wife
murder - फोटो : social media

विस्तार

पूरामुफ्ती में रहने वाली रविया (26) की गला घोंटकर हत्या के बाद उसके ही पति ने शव जंगल में फेंक दिया। मां की ओर से बेटी के गायब होने की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद जंगल से कंकाल बरामद किया गया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 24 अगस्त को मरियाडीह निवासी शहनाज बेगम ने शिकायत थाने में की। बताया कि उसकी बेटी 13 जुलाई से गायब है। आरोप लगाया कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसे शक है कि उन्होंने ही उसे गायब किया। उसकी तहरीर पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन



पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह मय टीम जांच में जुटे और पति सलमान निवासी मरियाडीह से पूछताछ की तो उसने कहा कि रविया बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई है। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और फिर उससे पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसने पत्नी का शव मरियाडीह जंगल में फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस जंगल में पहुंची जहां कंकाल बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

सात महीने भी नहीं चली लवस्टोरी

पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसने सात जनवरी को रविया से प्रेम विवाह किया था। वह पहले से शादीशुदा थी और उसने अपने पति से तलाक लेकर उससे दूसरी शादी की थी। लेकिन वह अपने ही रिश्ते के एक भाई से बातचीत करती थी। यह बात उसे नागवार गुजरती थी, जिसके लिए उसे कई बार टोका लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा झगड़ने लगती थी। इसी के बाद उसने उसकी हत्या कर दी। 

प्लानिंग सुनकर दंग रह गए पुलिसकर्मी

पूछताछ के दौरान आरोपी सैयद ने जो घटनाक्रम बताया, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। उसने बताया कि 13 जुलाई को रविया अपनी बहन को छोड़ने बम्हरौली रेलवे स्टेशन पर गई थी, जो मुजफ्फरनगर जा रही थी। इसी दौरान उसने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। साजिश के तहत उसे फोन किया और कहा कि घूमने चलना है, ऐसे में वह मुंडेरा आ जाए। मुंडेरा पहुंचने वह रविया को लेकर प्रीतम नगर गया और चाय-नाश्ता कराया। इसके बाद उसे लेकर करीब चार घंटे तक इधर-उधर टहलता रहा। रात नौ बजे के करीब वह उसे घुमाने के बहाने ही मरियाडीह जंगल में ले गया। इसके बाद उससे झगड़ने लगा। मंशा भांपकर रविया ने उसे भला-बुरा कहा तो उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वहीं शव फेंककर चला आया और उसके खुद से चले जाने की कहानी गढ़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed