{"_id":"65b4fde90143a3c50a0e3433","slug":"dead-body-of-youth-found-on-roadside-fear-of-death-due-to-cold-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सड़क किनारे मिला युवक का शव, ठंड से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सड़क किनारे मिला युवक का शव, ठंड से मौत की आशंका
Sat, 27 Jan 2024 06:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 06:28 PM IST
सार
राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आकाश के परिवार में मातम छा गया। पत्नी विनीता ने बताया कि अशोक कुमार के दो लड़कों में आकाश सबसे बड़ा लड़का था।
विज्ञापन
युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना के अन्तर्गत बाजी बजहिया गांव में सड़क किनारे पल्लेदार का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन दुर्घटना की बात कह रहे है जबकि पुलिस मौत का कारण ठंड मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। आकाश भारतीया (30) पुत्र अशोक भारतीया निवासी माही गांव रोजाना की तरह पल्लेदारी के लिए शनिवार सुबह गांव से नैनी के लिया रवाना हुआ था। सुबह करीब 7 बजे के आसपास युवक का शव बारी बजाहिया गांव के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही आकाश के परिवार में मातम छा गया। पत्नी विनीता ने बताया कि अशोक कुमार के दो लड़कों में आकाश सबसे बड़ा लड़का था। मृतक के तीन लड़के तीन लड़के राजवीर, आंनद,आयुष है। परिजनों को कहना है कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। शरीर में उसके चोट के निशान न होने के कारण पुलिस मौत का कारण ठंड मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन