फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of taxi driver found near Chandrikan Dham, fear of murder

Pratapgarh : चंद्रिकन धाम के करीब मिला टैक्सी चालक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 17 Aug 2023 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 04:28 PM IST
सार

पूरे अंती निवासी मनोज पांडेय का सुभाष इकलौता बेटा था। उससे छोटी बेटी रिया थी। जिसकी शादी हो चुकी है। सुभाष दिल्ली में टैक्सी चलाता था। सप्ताह भर पहले ही वह घर आया था। बुधवार की शाम वह घर से चंद्रिकन जाने की बात कहते हुए बाइक लेकर निकला था।

विज्ञापन
Dead body of taxi driver found near Chandrikan Dham, fear of murder
टैक्सी चालक का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी सुभाष पांडेय (26) का शव बृहस्पतिवार की सुबह चंद्रिकन जंगल तिवारीपुर के करीब मिला। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की बाइक गायब होने के चलते लोग हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पूरे अंती निवासी मनोज पांडेय का सुभाष इकलौता बेटा था। उससे छोटी बेटी रिया थी। जिसकी शादी हो चुकी है। सुभाष दिल्ली में टैक्सी चलाता था। सप्ताह भर पहले ही वह घर आया था। बुधवार की शाम वह घर से चंद्रिकन जाने की बात कहते हुए बाइक लेकर निकला था। रात में घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश किए लेकिन पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद बता रहा था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह चंद्रिकन जंगल तिवारीपुर के करीब उसका शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। चेहरे पर खून देख हर कोई हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद उसकी पहचान सुभाष के रूप में की। इकलौते बेटे के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम में जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया। सिर में चोट भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक गायब होने से लोग सुभाष की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। जिस जगह उसका शव मिला है। वहां नशे का इंजेक्शन भी मिला है। परिवार के लोग भी उसकी कारस्तानी से तंग थे। नशा करने के बाद वह मुंह के बल गिर गया। गायब बाइक का पता लगाया जा रहा है।

नशे के चलते टूट गया था शादी का रिश्ता

मृतक सुभाष पांडेय नशे का आदी था। इसके लिए अक्सर परिवार वालों से उसकी लड़ाई होती थी। पिता मनोज ने शादी के लिए रिश्ता तय किया लेकिन जब लड़की पक्ष के लोगों को सुभाष के नशे का आदी होने का पता चला तो उन लोगों ने रिश्ते से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed