फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of Rae Bareli youth found in a sack in Manda, suspicion of murder due to love affair.

Crime : मांडा में रायबरेली के युवक की बोरे में मिली लाश, प्रेम प्रपंच में हत्या की आशंका

Thu, 21 Mar 2024 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को मांडा थाना क्षेत्र के चौकठा नरवर गांव स्थित गंगा नदी के तट पर रायबरेली, थाना भदोखर, गांव पूरे टेकई मजरा विनोहरा निवासी रविशंकर (25) पुत्र जगदीश शंकर का शव बोरे में मिलने से खलबली मच गई। शव गंगा नदी में आधा पानी व आधा पानी से बाहर पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Dead body of Rae Bareli youth found in a sack in Manda, suspicion of murder due to love affair.
रविशंकर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के चौकठा नरवर गांव में गंगा किनारे बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे बोरे में बंधी लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने शव की शिनाख्त रायबरेली के युवक के रूप में की। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। चर्चा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रपंच के विवाद में की गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मांडा थाना क्षेत्र के चौकठा नरवर गांव स्थित गंगा नदी के तट पर रायबरेली, थाना भदोखर, गांव पूरे टेकई मजरा विनोहरा निवासी रविशंकर (25) पुत्र जगदीश शंकर का शव बोरे में मिलने से खलबली मच गई। शव गंगा नदी में आधा पानी व आधा पानी से बाहर पड़ा हुआ था। सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी दिघीया बाबूराम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु शहर भेज दिया।

विज्ञापन

रायबरेली में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई कृपा शंकर ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को रविशंकर किसी अज्ञात मित्र के साथ एक शादी में शामिल होने की बात कह कर लालगंज के लिए निकला था। इसके बाद से उससे परिजनों का संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने रायबरेली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मृतक का भाई अपने नात-रिश्तेदार के साथ रविशंकर की तलाश में प्रयागराज शहर आया हुआ था।

इसी दौरान बृहस्पतिवार को कोतवाली रायबरेली से जानकारी दी गई कि उसके भाई रविशंकर का शव मांडा के नरवर चौखठा गांव में गंगा किनारे पड़ा है। पीड़ित ने बताया कि उसके छोटे भाई रविशंकर की हत्या के मामले में पिता जगदीश प्रसाद ने राबिन सिंह निवासी नरवर चौकठा मांडा के खिलाफ रायबरेली थाने मुकदमा दर्ज कराया है।  आरोपी रायबरेली के एक आइसक्रीम कंपनी में मजदूरी करता था। वहीं इलाकाई पुलिस कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी  हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed