फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of missing teenager found in pond, fear of murder

Prayagraj : पांच दिन से लापता किशोर का शव तालाब में उतराया मिला, हत्या की आशंका

Mon, 30 Jan 2023 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 07:23 PM IST
सार

अफसर पुत्र मो. हारून मऊआइमा के जोगापुर स्थित स्कूल में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में छोटा था। 25 जनवरी को वह संदिग्ध हाल में घर से गायब हो गया था। दोपहर में भोजन करने के बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं आया।

विज्ञापन
Dead body of missing teenager found in pond, fear of murder
Prayagraj News : मोहम्मद अफसर उर्फ जैद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव से पांच दिन से लापता मो. अफसर उर्फ जैद (16) का शव सोमवार सुबह तालाब में उतराता मिला। वह हाईस्कूल में पढ़ता था और 25 जनवरी से गायब था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


अफसर पुत्र मो. हारून मऊआइमा के जोगापुर स्थित स्कूल में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में छोटा था। 25 जनवरी को वह संदिग्ध हाल में घर से गायब हो गया था। दोपहर में भोजन करने के बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं आया। इसके बाद पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 26 जनवरी को उसका चप्पल घर से दूर ग्राम सुल्तानपुर खास स्थित तालाब के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर गोताखोरों के जरिए तलाश कराई गई। हालांकि कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

सोमवार सुबह इसी तालाब में किशोर का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पता चला कि मृतक जैद है। जानकारी पर परिजन भी आ गए। शव देखकर वह बिलखने लगे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव मर्चरी भिजवा दिया। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की बात सामने आई। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।

पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा था
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि जैद का पिता मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता है। बेटे के गायब होने से एक महीने पहले ही वह घर आया था। 25 जनवरी को पढ़ाई को लेकर उसने उसे डांट भी लगाई थी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम है। पिता के साथ ही उसके दो बड़े भाइयों व मां जुबैदा खातून गहरे सदमे में रहे।

परिजनों ने लगाया अज्ञातों पर हत्या का आरोप
मृतक मोहम्मद अफसर उर्फ जैद के परिजनों का आरोप था कि पांच दिन बाद जब शव निकाला गया तो जैद के नाक और मुंह से खून क्यों निकल रहा था। मऊआइमा पुलिस का कहना था कि 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed