{"_id":"6526419e7ca404fc22090a03","slug":"dead-body-of-fifth-class-student-found-floating-in-ganga-was-missing-since-sunday-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पांचवीं के छात्र का गंगा में उतराता मिला शव, रविवार से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पांचवीं के छात्र का गंगा में उतराता मिला शव, रविवार से था लापता
Wed, 11 Oct 2023 12:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 PM IST
सार
बाल किशन चौहान मूलरूप से राजस्थान के बारा थाने के पड़ेरा गांव के रहने वाले हैं। उनकी शादी महेंद्र नगर की ज्योति देवी के साथ हुई थी। बरेली में रहकर वह ठेकेदारी का काम करते हैं। शांतनु उनके दो बेटों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धूमनगंज के महेंद्र नगर के रहने वाले 12 वर्षीय शांतनु कुमार का शव सोमवार की शाम कोरड़ा घाट पर उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन घाट पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बच्चे का शव देख मां बदहवाश हो गई।
विज्ञापन
बाल किशन चौहान मूलरूप से राजस्थान के बारा थाने के पड़ेरा गांव के रहने वाले हैं। उनकी शादी महेंद्र नगर की ज्योति देवी के साथ हुई थी। बरेली में रहकर वह ठेकेदारी का काम करते हैं। शांतनु उनके दो बेटों में दूसरे नंबर का था। मामा अमर कुमार गिरि ने बताया कि उनका भांंजा रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। दोपहर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। न मिलने पर ये कयास लगाया गया कि शायद वह संगम पर एयर शो देखने गया हो।
विज्ञापन
वह जब देर शाम भी जब घर नहीं पहुंचा तो उसके कई दोस्तों से पूछताछ की गई। लेकिन, उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह एयरपोर्ट चौकी पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस के साथ सभी जगह शांतनु को खोजा गया लेकिन उसका पता नहीं चला। उधर, देर शाम को कोरड़ा गंगा घाट पर एक शव मिलने की सूचना मिली। वहां पहुंचने पर पता चला वह शांतनु का शव है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। शांतनु कन्हैयापुर मोड़ स्थित एमडी विद्या मंदिर में कक्षा पांच में पढ़ाई कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि घाट पर स्नान करने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन