फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of class 3 student found in a field two hundred meters away from home, suspicion of murder

Crime : घर से दो सौ मीटर दूर खेत में मिला कक्षा तीन के छात्र का शव, हत्या की आशंका

Mon, 04 Mar 2024 03:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 03:01 PM IST
सार

असरवई गांव निवासी होरीलाल का पुत्र प्रद्युम्न (12) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। वह दो भाइयों में छोटा था। रविवार की शाम को सात बजे वह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
Dead body of class 3 student found in a field two hundred meters away from home, suspicion of murder
बच्चे का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असरवई में रविवार की रात एक किशोर की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बारा पुलिस को गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के असरवई गांव निवासी होरी लाल का बारह वर्षीय पुत्र प्रदुम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह रविवार शाम लगभग सात बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसे आसपास खोजने का प्रयास किया गया किन्तु पता नहीं चला। सोमवार सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में उसकी लाश मिली। सूचना मिलते ही एसीपी बारा संत लाल सरोज एवं बारा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 

Dead body of class 3 student found in a field two hundred meters away from home, suspicion of murder
बच्चे का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। किशोर का शव मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए बारा पुलिस को तहरीर दी है। प्रदुम दो भाइयों में छोटा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर बारा विनोद कुमार ने बताया कि मृतक का पिता होरी लाल गांव के ही भोला बिंद पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।


मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगो को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोर की हत्या से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना से हर कोई स्तब्ध

किशोर की हत्या की खबर मिलते ही एक तरफ जहां गांव में मातम छाया हुआ है वही दूसरी तरफ तरह तरह की चर्चाएं भी लोग दबे जुबान से कर रहे है। परिजन एवं ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि मृतक के परिवार वालों से किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार मजदूरी कर अपना पालन पोषण करते है। ऐसे में किशोर की हत्या पर ग्रामीणों ने प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। कुछ लोगो ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि किशोर नशे का आदी था हो सकता है नशे के चक्कर में विवाद के दौरान उसकी हत्या कर दी गई हो। फिल्हाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed