{"_id":"62370a4a4d33ca1861289fe5","slug":"dead-body-of-advocate-missing-for-two-days-found-hanging-in-shiva-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दो दिन से लापता अधिवक्ता का शव शिव मंदिर में लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दो दिन से लापता अधिवक्ता का शव शिव मंदिर में लटकता मिला
Sun, 20 Mar 2022 04:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Mar 2022 04:34 PM IST
सार
अधिवक्ता बेगम सराय मोहल्ले के रहने वाले थे और वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह 18 मार्च को कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकले और वापस नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Social Media
विस्तार
धूमनगंज के नीमसराय में 50 वर्षीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार अवस्थी शिवमंदिर परिसर में फांसी पर लटके मिले। वह दो दिन से गायब थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता अवसाद में थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक अधिवक्ता बेगम सराय मोहल्ले के रहने वाले थे और वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह 18 मार्च को कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकले और वापस नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार सुबह नीमसराय स्थित शिव मंदिर के परिसर में एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। खबर फैली तो आसपास के लोग जुट गए और फिर पुलिस के साथ ही भाई शिवकुमार भी आ गए। उन्होंने मृतक की शिनाख्त प्रदीप के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शिवकुमार ने बताया कि प्रदीप की शादी नहीं हुई थी। वह परिवारवालों के साथ ही रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में रहते थे। धूमनगंज थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मौके से एक चाकू मिला है। फिलहाल घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।