फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of a young man missing from the house was found hanging in the night

रात में घर से गायब युवक का शव फंदे से लटकता मिला

Fri, 23 Jul 2021 12:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing from the house was found hanging in the night
फाइल फोटो- मुकेश। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
रात में घर से निकला युवक सुबह बगल स्थित दूसरे कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके हाथ पीछे से बंधे थे। परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बरगदही रजवापुर गांव निवासी चंद्रराज पाल का बेटा मुकेश कुमार (18) बुधवार रात करीब आठ बजे दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन


मुकेश के घर नहीं लौटने से परेशान परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। बृहस्पतिवार सुबह मुकेश की बहन नीता घर के पास स्थित दूसरे कमरे में रखा भूसा निकालने पहुंची। दरवाजा खोला तो मुकेश का शव फंदे पर लटकता मिला। उसकी चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मुकेश के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचन पुलिस को दी गई। मृतक के पिता चंद्रराज पाल की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed