{"_id":"62718224e9343e65cd58d3d0","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-the-road-relatives-accused-of-murder-naini-news-ald3322415162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
झूंसी और श्रृंगवेरपुर की खबर से जुड़ी फोटो
- फोटो : JHUSI
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव स्थित मजरा माधव सिंह का पूरा में सोमवार रात एक बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे नाराज परिजन व ग्रामीण मंगलवार सुबह कोहड़ार-करछना मार्ग पर उसका शव रखकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। उन्हें समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने नहीं आई है।
मजरा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ चुलबुल 25 पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से गांव के ही एक दुकान में तेल पेराई के लिए गया था। लौटते समय घर से कुछ पहले संपर्क मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। राहगीरों ने देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को परिजनों ने कोहड़ार मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। उनका आरोप था कि कुल्हाड़ी से अभिषेक की हत्या की गई है। परिजन तत्काल मुकदमा लिखे जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सीओ करछना ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम के बाद एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट में हत्या की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
दो भाइयों में बड़ा था अभिषेक
अभिषेक के पिता ज्ञानेंद्र कुमार की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई विवेक सिंह अभी पढ़ाई कर रहा है । लोगों का कहना है कि वह उसकी गांव में कोई रंजिश नहीं थी। गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ परिजनों ने हत्या की तहरीर करछना थाने में दी है।
जांच में पता चला, किशोरी से टकराकर गिरा था बाइक से
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि घर वालों ने सुबह हत्या की तहरीर दी थी। जांच में पता चला कि अभिषेक गांव की एक दुकान से तेल लेकर उसे टंकी पर रखा और एक हाथ से गाड़ी चलाते हुए दुकान से निकला। आगे गांव की ही एक किशोरी जा रही थी। उसी समय बाइक अनियंत्रित हो गई। वह किशोरी से टकराकर दाहिने तरफ गिरा और उसके सिर और शरीर में दाहिने ओर गंभीर चोटें आईँ। किशोरी के घर वाले वहां पहले पहुंचकर अस्पताल लेकर चले गए। दस मिनट बाद अभिषेक के घर वाले पहुंचे तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में ही किसी धारदार हथियार से चोट की बात सामने नहीं आई है।