फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of a bullion trader who had gone to meet a friend was found in a paddy field

Prayagraj : दोस्त से मिलने गए सराफा कारोबारी का शव धान के खेत में मिला, हादसा या हत्या; छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 19 Sep 2024 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 12:12 PM IST
सार

सोनू ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार में आभूषण की दुकान चलाता था। बुधवार शाम को वह कोरांव बाजार एक व्यक्ति से मिलने गया था और रात्रि साढ़े नौ बजे उसने पत्नी सोनी को फोन पर बताया था कि वह जल्द घर पहुंचने वाला है, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Dead body of a bullion trader who had gone to meet a friend was found in a paddy field
संदीप उर्फ सोनू सोनी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के गरेथा (आंधी) गांव निवासी संदीप उर्फ सोनू सोनी (26) का शव धरांवनारा गांव में एक धान के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है, जबकि पुलिस दुर्घटना और साजिश दोनों की संभावना को नकार नहीं रही है।

विज्ञापन


सोनू ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार में आभूषण की दुकान चलाता था। बुधवार शाम को वह कोरांव बाजार एक व्यक्ति से मिलने गया था और रात्रि साढ़े नौ बजे उसने पत्नी सोनी को फोन पर बताया था कि वह जल्द घर पहुंचने वाला है, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार अलसुबह उसका शव मांडा थाना क्षेत्र के धरांवनारा गांव में एक धान के खेत में पड़ा मिला। उसकी अपाचे बाइक भी शव के पास ही पड़ी थी। उसका मोबाइल चालू था और मोबाइल पर फोन आने पर भक्ति गीत बज रहा था। मोबाइल बजने की आवाज सुनकर ग्रामीण खेत की ओर गए तो शव देखकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मांडा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि सोनू भी साजिश का शिकार हुआ है, जैसे कि 2018 में उसके भाई सौरभ की नकबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के दो बच्चे, हेमंत और हिमांशी, अब अनाथ हो गए हैं। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन परिजन पुलिस को शव नहीं दे रहे हैं, जिससे पोस्टमार्टम में देरी हो रही है। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है। एसीपी मेजा रवि कुमार और इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed