फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dead body found of teenager in Sangam

गंगा में डूबे किशोर का संगम में मिला शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
dead body found of teenager in Sangam
एक दिन पहले हुआ था हादसे का शिकार फाफामऊ में हुई थी घटना
विज्ञापन
प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुए हादसे में गंगा में डूबे किशोर विवेक उर्फ चंदन 15 का शव दूसरे दिन संगम में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर मृतक किशोर के घर में कोहराम मचा हुआ है। सोरांव की ददौली गांव के रहने वाले चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ प्रवीण 16 और विवेक उर्फ चंदन 15 रवि सोमवार को गंगा स्नान करने फाफामऊ घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान गहराई में जाने के कारण दोनों नदी में डूब गए थे। पुष्पेंद्र का शव कुछ देर बाद मिल गया था लेकिन विवेक का कुछ पता नहीं चला था। मंगलवार को सुबह मेहंदौरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने एक बार फिर गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस तलाश में जुटी हुई थी कि तभी पता चला कि संगम में एक किशोर का शव उतराता दिखाई दिया है। चौकी प्रभारी ने संगम घाट पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया तो पता चला कि यह विवेक का है। सूचना पर घरवाले भी रोते बिलखते घाट पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed