{"_id":"66029187389336d6a90c2fd6","slug":"dead-body-found-in-naini-of-prayagraj-fear-of-young-man-head-breaking-due-to-falling-brick-slabs-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: नैनी में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी, ईंट के चट्टे गिरने से युवक का सिर फटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: नैनी में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी, ईंट के चट्टे गिरने से युवक का सिर फटने की आशंका
Tue, 26 Mar 2024 02:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Mar 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के नैनी के महेवा पश्चिम पट्टी गांव के किनारे ईंट के ऊंचे चट्टे के पास सोमवार की देर रात 30 वर्षीय एक अज्ञात का शव मिला है। सिर से खून निकल रहा था। सिर के आसपास काफी ईंटे बिखरी पड़ी हुई थीं, आशंका है कि ईंट के चट्टे गिरने से उसका सिर फट गया है। फिलहाल आसपास के लोग हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। देर शाम दो युवकों को नशे की हालत में वहां देखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पता चला है कि दो युवक वहां नशे की हालत में देखे गए थे। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।