{"_id":"5d69804b8ebc3e017f1e4ca0","slug":"dead-bodies-of-two-more-women-found-in-24-hours-sensation-jhusi-news-ald253564937","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में दो और महिलाओं के शव मिले, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में दो और महिलाओं के शव मिले, सनसनी
विज्ञापन
ूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो
- फोटो : JHUSI
प्रयागराज/झूंसी। जिले में अज्ञात युवतियों व महिलाओं के शव मिलने का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के भीतर दो और शव मिले हैं। इनमें से झूंसी में मिली युवती के शव की शिनाख्त देर रात को हुई। युवती हंडिया की रहने वाली है। सुबह झूंसी रेलवे स्टेशन के पास उसका शव मिला और उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उधर, बहरिया के नेवादा में कुएं के भीतर विवाहिता का शव पानी में उतराता मिला।
झूंसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव मिला। टहलने निकले लोगों की नजर पड़ी तो वह सन्न रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो छींटदार कुर्ता और मटमैले रंग का सलवार पहने युवती की गला कसकर हत्या की गई थी। गुलाबी रंग के जिस कपड़े से गला कसा गया वह उसके गले में फंसा पाया गया। शव के पास में ही एक और दुपट्टा पड़ा हुआ था। युवती के दाहिने हाथ पर आरएम गुदा हुआ था। शव के पास ही एक पर्स भी पड़ा हुआ था।
लोगों की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। देर रात को युवती की शिनाख्त जीआरपी ने की। जीआरपी इंसपेक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतका रविता पटेल पुत्री विमलाशंकर पटेल हंडिया के उसमापुर गांव की रहने वाली थी। उसके शव के पास पड़े पर्स से जीआरपी ने एक मोबाइल सेट बरामद किया था। मोबाइल के जरिए ही जीआरपी उसके घर तक पहुंची। इंसपेक्टर रघुवीर के मुताबिक रविता बृहस्पतिवार की शाम परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस की माने तो युवती पहले भी कई बार घर से निकल चुकी थी। अब रविता कैसे और किसके साथ झूंसी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। उसकी हत्या क्यों को किसने की। इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी है। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही आगे तफ्तीश बढ़ सकेगी।
कुएं में उतराती मिली अज्ञात महिला की लाश
बहरिया(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में कुएं में एक महिला की लाश दिखाई देने पर सनसनी फैल गई। सूचना पाकर बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रतापगढ़ की सीमा से लगे हुए नेवादा गांव में खेत की तरफ पुराना कुआं है। शुक्रवार की दोपहर में कुछ लोग उधर गए तो कुएं में एक करीब बत्तीस वर्षीय महिला की लाश उतराती दिखी। थोड़ी देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लेकिन लाश की पहचान नहीं हो पाई। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर बहरिया भरत कुमार मौके पर पहुंचे और शव निकलवाया। अनुमान है कि महिला की हत्या कर के लाश कुएं में फेंक दी गई होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लाश की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
नौ दिन में मिले पांच शव
नौ दिन के भीतर जिले में पांच युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मचा है। साथ ही पुुलिस के भी होश उड़े हुए हैं। बता दें कि 21 अगस्त की सुबह उतरांव में हाईवे के बगल समोधीपुर गांव में 22 वर्षीय युवती का शव मिला था। सलवार-सूट पहने युवती के हाथ पीछे दुपट्टे से बंधे हुए थे। शव की हालत से साफ था कि उसकी हत्या की गई है। चार दिन बाद थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता नदी में युवती का शव उतराया पाया गया। इस युवती ने भी सलवार-सूट पहन रखा था। इसी बीच बृहस्पतिवार को घूरपुर में युवती का शव मिला जिसकी शुक्रवार को शिनाख्त तो हुई। लेकिन हत्या की वजह साफ नहीं है। उधर शुक्रवार को झूंसी व बहरिया में दो और शव मिलने से सनसनी फैल गई।